बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 2026-27 बजट को विकसित बिहार के सपने को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम करार दिया है।सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित है। इसमें समाज के हर वर्ग—खासकर किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों—का विशेष ख्याल रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे में मजबूत प्रावधान किए गए हैं
बजट की प्रमुख बातें:राज्य की अनुमानित विकास दर 14.9% रहने की उम्मीद।रोजगार सृजन पर जोर, जिसमें 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य।महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं, जैसे उद्यमिता और आर्थिक सहायता।किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहायता राशि में वृद्धि.इंफ्रास्ट्रक्चर: 5 नए एक्सप्रेस-वे, सड़कों का विस्तार, सस्ते मकान और ऊर्जा क्षेत्र में सोलर जैसी योजनाएं।
सीएम ने इसे समावेशी, सम्पूर्ण और विकासोन्मुखी बजट बताया है, जो बिहार को अग्रणी राज्यों की कतार में ले जाएगा। यह बजट सात निश्चय-3 के विजन के अनुरूप है, जिसमें ‘ज्ञान, विज्ञान और अरमान’ पर फोकस है।इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपए से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रूपए से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।






















