RANCHI : राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्र में जुआ और मटका का खेल चल रहा है। जहां पर जमकर पैसे लगाए जा रहे है। इसके सरगना पर्दे के पीछे से पूरा कारोबार देख रहे है। लेकिन पुलिस की पकड़ से वे दूर है। इस बीच पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है जिससे कि इसके सरगना को पकड़ा जा सके। इस क्रम में जिले के इटकी थाना क्षेत्र के इटकी मोड़ के पास जुआ अड्डा पर बीती रात छापेमारी कर पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ़्तार किया है। वहीं उनके पास से पुलिस ने चार लाख से ज्यादा नगदी भी बरामद की है। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा वाहन जब्त किया गया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
7 बजे तक खुलेंगे बेऊर जेल के गेट! पप्पू यादव की रिहाई से बिहार की सियासत में नया संदेश
Pappu Yadav release: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की रिहाई का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। शुक्रवार को सभी...




















