रांची: बुधवार को सुवह सात बजे से झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गयी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार झारखंडवासियों में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता सुबह से ही कतारबद्ध होकर मतदान कर रहेहैं। प्रथम चरण में रांची जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र में दिन के 11 बजे तक मतदान प्रतिशत निम्न है:
◆ तमाड़ – 22 %
◆ राँची – 17.85 %
◆ हटिया – 25.8 %
◆ कांके – 25.37 %
◆ माण्डर – 30.98 %




















