JAMSHEDPUR: पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर ओपी क्षेत्र के जंगल से एक अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिला है। सिर, हाथ और पैर गायब है। टांगर पोखरिया के रोमा पहाड़ी जंगल में शव प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया है। शव बरामद होने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गयी है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवक की दूसरे जगह हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
मंत्री पद से हटे नितिन नबीन.. बिहार कैबिनेट में बदलाव की आहट
BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने बिहार में मंत्री पद से त्यागपत्र (Nitin Nabin Resignation)...




















