बुधवार की देर शाम दरभंगा के बड़गांव थाना क्षेत्र में दरभंगा सहरसा SH 17 पर ट्रक ने एक बाइक को जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो यात्री मो० अनवर (20 वर्ष) और मो० अजर (27 वर्ष) की मौके पर ही मौ’त हो गयी जबकि तीसरा व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में उसे बरौल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे DMCH रेफर कर दिया गया। लेकिन रेफर करने के कुछ समय बाद ही उसने भी दम तोड़ दिया। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने SH को जाम कर दिया जिससे तकरीबन 5km तक लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची टीम ने भीड़ को समझाया बुझाया और हाईवे को भीषण जाम से मुक्त कराया। ट्रक को कब्ज़े में लेकर पुलिस ने शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भी भेज दिया।
आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप को मिल ही गया नोबल पुरस्कार.. हाथ में लेते ही खुश हो गये अमेरिकी राष्ट्रपति !
खुद को वैश्विक मंच पर बार-बार 'शांतिदूत' के रूप में पेश करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथ...




















