झारखंड में गुरुवार की शाम हुई बारिश से वज्रपात की घटना में 3 लोगों की मौ’त हो गई। जबकि दो लोग पूरी तरह से जख्मी हो गए। इस घटना में पहली मौ’त जरीडीह प्रखंड के कुसुलमुंडू गांव में 22 वर्षीय आशा सोरेन की हुई। वहीं दूसरी घटना चंदनकियारी के नूतनडीह गांव में के वृद्ध अनूप सिंह के अंतिम सं’स्कार में शामिल होने गए चाचा व भतीजे की वज्रपात के कारण हो गई।
वहीं इसी गांव के तारु बनर्जी व दुर्गा बनर्जी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों का इलाज बीजीएच में चल रहा है। वज्रपात की घटना में बादल राय की मौ’त की खबर सुनकर उनके दोस्त 52 वर्षीय विवेक चक्रवर्ती हार्ट अटैक से मौ’त हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि नूतनडीह गांव के रहने वाले वृद्ध अनूप सिंह की मौ’त हो गई थी। गांव के लोग अंतिम सं’स्कार के लिए गवई नदी के भुइयां बहाल श्मशान गए हुए थे। शव दाह के बाद सभी वापस लौट रहे थे। वहीं बारिश रुकने के आस में कई लोग श्मशान के समीप बने शेड में ही रुके हुए थे।
इसी क्रम में हुई आकाशी बिजली गिरी इसमें 56 वर्षीय बादल राय व 32 वर्षीय पार्थ राय की मौ’त मौके पर ही हो गई। वहीं इसी जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच ले जाया गया है ।वहीं बरमसिया ओपी पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव को पोस्टमा’र्टम के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया गया है। दोनों घायलों का इलाज बीजीएच में चल रहा है।




















