बिहार में नई एनडीए सरकार बनते ही 30 हजार 547 नए पदों को मंजूरी दी गई है. इसकी जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने बिहार में होने वाली बहाली की पूरी सूची भी एक्स पर अपलोड कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने विभिन्न विभागों में नये पदों की मंजूरी दे दी है.
सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार 30,547 नये पदों की स्वीकृति दी गयी. उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार सरकार का युवाओं के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है.




















