RANCHI : राजधानी में अपराधी बेखौफ घूम रहे है। चोरी-छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस फेल साबित हो रही है। अपराधिक घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट ने पिछले दिनों पुलिस के आला अधिकारियों से जवाब मांगा है कि उन्होंने क्या कदम उठाए है। इस बीच शुक्रवार को 4 अपराधियों ने अहले सुबह छिनतई की घटना को अंजाम दिया। कोकर चून्ना भट्टा,गली नंबर 3 में आज सुबह 5:20 बजे के करीब अज्ञात 4 अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। उसके पर्स में 5000 रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। पीड़ित व्यक्ति का नाम प्रवीण प्रसाद चौरसिया है जो नवादा से कोकर भाभा नगर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
होली-ईद स्पेशल: ट्रेन वेटिंग से छुटकारा! बिहार सरकार की 200 सब्सिडी बसें बनेंगी घर वापसी की ‘लाइफलाइन’
होली और ईद के त्योहारों (Holi Eid Special Bus) के दौरान ट्रेन टिकट की लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझने वाले...




















