आज राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के चर्चित नेता मुकेश सहनी ने मल्लाह समुदाय को बड़ी आर्थिक राहत का वादा किया है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @sonofmallah से साझा किए गए एक पोस्ट में साहनी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर मल्लाह समुदाय को ‘लीन सीजन’ (मछली पकड़ने के कम उत्पादन वाले मौसम) में हर महीने ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पोस्ट में साहनी ने मल्लाह समुदाय को ‘नीली क्रांति’ के नायक के रूप में संबोधित किया, जो देश की मछली उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नीली क्रांति, जो 2015 से केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, का उद्देश्य जलीय संसाधनों से मछली उत्पादन को दोगुना करना और किसानों की आय बढ़ाना है। भारत का मछली उत्पादन पिछले दो दशकों में 7.5 मिलियन टन (2000) से बढ़कर 14.2 मिलियन टन (2023) हो गया है, जैसा कि FAO के आंकड़ों से पता चलता है।
किशनगंज में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई.. एक लाख घूस लेते हुए अमीन गिरफ्तार
यह घोषणा बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मल्लाह समुदाय को रिझाने की रणनीति के रूप में भी देखी जा रही है। वीआईपी, जो मल्लाह समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है, ने 2020 के चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन किया था। हाल ही में केंद्रीय बजट 2025 में मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा ने भी इस समुदाय के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने का संकेत दिया है।
मुकेश साहनी ने अपने पोस्ट में जोर देकर कहा, “क्योंकि नदी में जिनका बसेरा है, नीति में भी उनका हिस्सा होना चाहिए!” यह बयान उनकी पार्टी की मल्लाह समुदाय के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब देखना यह है कि यह वादा धरातल पर कितना साकार होता है।