बिहार में आज देश-दुनिया के 600 निवेशक जुटेंगे। प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ करार करेंगे। दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट राजधानी स्थित ज्ञान भवन में होगा। समिट मेंअडानी, गोदरेज, आईटीसी, आईओसीएल समेत देश-दुनिया के निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समिट के दूसरे दिन शामिल होंगे। इसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।
12 कंपनियां करेंगे 500 करोड़ से अधिक निवेश
समिट में 500 करोड़ रुपए से अधिक की निवेश करने वाली 12 कंपनियों से अलग-अलग करार होगा। 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष इनसे एमओयू साइन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 500 करोड़ से कम निवेश करने वाली 240 कंपनियां हैं। इनमें 100-500 करोड़ वाली 20 और 50-100 करोड़ वाली 15 और 50 करोड़ से कम राशि की करार करने वाली अन्य कंपनियां हैं। इस बैठक में अमेरिका, सउदी अरब, जापान, रूस, ताइवान, मॉरिशस, जर्मनी, नीदरलैंड, बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान, नेपाल, वियतनाम, हंगरी, मेडागास्कर, मलेशिया, यूएई के प्रतिनिधि आ रहे हैं।
12 बड़ी कंपनियों से करार
समिट में 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने वाली 12 कंपनियों से अलग-अलग-अलग करार होगा। 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष इनसे एमओयू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 500 करोड़ से कम निवेश करने वाली 240 कंपनियां हैं।




















