BPSC Prelims Exam 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC Prelims Exam 2025) 13 सितंबर को एकल पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी. राज्य के 37 जिलों के 912 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. बिहार कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा आसान नहीं होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 4 लाख 70 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इस बार की परीक्षा आसान नहीं होने वाली है. बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए कुल 4.70 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. इस परीक्षा के माध्यम से 1250 पदों पर भर्तियां होनी हैं. ऐसे में एक पद के लिए 376 दावेदर हैं.
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह साढ़े नौ बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा. ध्यान रहे कि 11 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा के दो घंटे के दौरान यानी दोपहर 12 बजे से दो बजे तक कोई भी परीक्षार्थी या वीक्षक परीक्षा हॉल से बाहर नहीं निकल सकेगा. इस बार सुरक्षा का पूरा पक्का इंतजाम किया गया है.बिना अनुमति मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पेन ड्राइव, गन जैसे किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान साथ लेकर परीक्षा हॉल में जाना सख्त मना है. अगर कोई ऐसा करते पाया गया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है और भविष्य में BPSC की किसी भी परीक्षा में बैठने से भी वंचित किया जा सकता है. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए यह नियम बेहद जरूरी बताया जा रहा है. सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे सिर्फ जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एडमिट कार्ड के साथ ही आएं.






















