नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र पोखरा में हुई झमाझम बारिश के कारण वाल्मीकिनगर गंडक बराज से रविवार दोपहर तीन बजे 79 हजार 900 सौ क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। डीविजन संख्या दो के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार व अधीक्षण अभियंता लाल बहादुर गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। जिससे एक लाख क्यूसेक से अधिक वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। अगर नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई तो धारा परिवर्तन हो सकता है। जिससे कटाव नहीं होगा। कारण की बांध के उतरी दिशा में सिल्ट जमा हो गया है। जिसके कारण वर्तमान में नदी बांध के तरफ धारा परिवर्तित हुआ है।
अगर जलस्तर में भारी वृद्धि होती है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। मुख्य अभियंता अशोक कुमार रंजन बाढ़ एक्सपर्ट नवल किशोर सिंह तथा पटना से पहुंची टेक्निकल टीम कटाव स्थल पर कैंप कर रही है, और क्षतिग्रस्त हुए स्थल को कार्य कराकर तुरंत दुरुस्त कर लिया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि कटाव स्थल पर विभागीय निर्देश के आलोक में कार्य कराकर नियंत्रित कर लिया गया है। बाढ़ सामग्री का भंडारण पर्याप्त मात्रा में किया गया है। धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कटाव स्थल पर एक पदाधिकारी समेत पुलिस बल की तैनाती जिला पदाधिकारी के निर्देश में कर दिया गया है। कटाव स्थल पर सहायक अभियंता बसंत पासवान, नरेश चौधरी, शाश्वत नागर, जेई अरुण कुमार, भगत लाल मंडल आदि मौजूद हैं।
DM और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चला अभियान, 25 ओवरलोडेड वाहन पर लगा 37 लाख का जुर्माना




















