JAMSHEDPUR: भाजपा के मानगो मंडल के किसान मोर्चा के महामंत्री कृष्णा यादव ने गुरुवार की सुबह अपने आनंद विहार आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कृष्णा के शव को एमजीएम अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला
मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर एमजीएम अस्पताल में दोनों पक्षो में जम कर विवाद हो गया। कृष्णा आज सुबह ही अपने गांव से वापस आया था। जिसके बाद उसने अपने घर में फांसी लगा ली। कृष्णा यादव की इसी महीने 30 मई को शादी होने वाली थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लग गया था। अस्पताल में पहुंची कृष्णा की प्रेमिका रीमा सिंह ने बताया कि उसने कृष्णा से मंदिर में शादी की थी। उसके बाद सब कुछ अच्छे से चल रहा था। रीमा की शादी 2012 में हुई थी। जिससे उसके 2 बच्चे भी है। पहले पति के छोड़ देने के बाद कृष्णा ने 5 साल पहले रीमा से मंदिर में शादी की थी और आनंद विहार में किराये के मकान में वह रहता था। वही कृष्णा के मामा महेंद्र यादव ने उसकी प्रेमिका रीमा पर आरोप लगाया कि उसी ने कृष्णा को बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया। जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षो को शांत कराया।