[Team Insider] राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 78वें जन्मदिवस के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने की दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।वंही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन की जो सोच थी। उसे धरातल पर उतारने में लगे हुए हैं और आने वाले समय में जिस सोच के साथ झारखंड का निर्माण हुआ था। उस झारखंड को बनाने में हम कामयाब होंगे।
लम्बी आयु की कामना
उन्होंने कहा कि गुरु जी का आशीर्वाद हमे मिलता रहे।राज्य में गठबंधन की सरकार है।गुरु जी के निर्देश और मार्गदर्शन में सरकार अच्छा काम कर रही है। आने वाले समय में और अच्छा काम करेगी।उन्होंने ईश्वर से कामना की कि गुरु जी को लंबी आयु दे और उन्हें स्वस्थ रखें।