सारण में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाअधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा अराजक स्थिति उत्पन्न करने के परिणामस्वरूप विधि-व्यवस्था की गहन समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस परिस्थिति में विभिन्न समुदायों के असमाजिक तत्वों के साथ-साथ साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई अपेक्षित है। ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराया जा सके।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बेकाबू हुई पुलिस, बगैर हेलमेट बाइक सवार का फोड़ा सर
असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रखी जाएगी विशेष नजर
बता दें कि 29 जून को बकरीद मनाया जाएगा। । यह पर्व तीन दिनों तक मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा धूम-धाम से मनाया जाता है। जिसको लेकर जिलाधिकारी के द्वारा सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि व्यवस्था की स्थिति का आकलन कर संवेदनशील और अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर इन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला स्तर से थानावार वरीय दण्डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
बैठक में सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को आदेश दिया गया कि वे क्षेत्र की विधि व्यवस्था और संवेदनशीलता का आकलन कर आवश्यकतानुसार अपने स्तर से भी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र में सघन गश्ती करने और किसी भी छोटी से छोटी घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष और वरीय पदाधिकारियों को देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को विधि व्यवस्था संचालित करने हेतु व्यापक रूप से सूचनाओं का संग्रहण करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा थानाध्यक्षों को अपने थाना क्षेत्र के साम्प्रदायिक तनाव वाले स्थलों को चिन्हित करने का आदेश दिया गया।
संवेदनशील स्थलों पर की जाएगी रात्रि गश्ती
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावकारी व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर रात्रि गश्ती की समुचित व्यवस्था करना हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। छोटी से छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल सुलझाने की प्रभावकारी कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। स्टेशन और बस स्टैण्ड पर बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने और चेकिंग करने के साथ-साथ होटल एवं सराय इत्यादि को चेक करने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था स्थापित रह सके, और विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न न हो।
नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम और सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत तथा संबंधित अंचल अधिकारीगण को आदेश दिया गया है कि वे पर्व के अवसर पर अपने क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक सारण, नगर आयुक्त छपरा नगर निगम, जिला स्तरीय पदाधिकारी गण सभागार में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं जिला स्तरीय शांति समिति