• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

RJD का स्थापना दिवस : जनता दल के अध्यक्ष नहीं बने तो लालू ने बना लिया राजद

July 5, 2023
Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

July 16, 2025
Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

July 16, 2025
PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

July 16, 2025
Bihar Police अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, सभी जिलों में बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

Bihar Police अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, सभी जिलों में बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

July 16, 2025
Rahul Gandhi In Asam : चुनाव आयोग अब सिर्फ भाजपा नेताओं की बात सुनता है..

Rahul Gandhi In Asam : चुनाव आयोग अब सिर्फ भाजपा नेताओं की बात सुनता है..

July 16, 2025
Bihar Assembly Speaker Nand Kishore Yadav chairing meeting Bihar Legislative Assembly building in Patna Security arrangements for assembly session Officials discussing session preparations

बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र: 21 जुलाई से शुरू होगा 5 दिवसीय महत्वपूर्ण सत्र, सुरक्षा से लेकर सफाई तक सभी तैयारियां पूरी

July 16, 2025
Bihar Election 2025: एक्टर क्रांति प्रकाश और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन.. वोटरों को करेंगे जागरूक

Bihar Election 2025: एक्टर क्रांति प्रकाश और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन.. वोटरों को करेंगे जागरूक

July 16, 2025
Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने तेजस्वी-राहुल के वादों को बताया ‘हवा-हवाई’.. जनता को गुमराह करने का आरोप

Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने तेजस्वी-राहुल के वादों को बताया ‘हवा-हवाई’.. जनता को गुमराह करने का आरोप

July 16, 2025
बांग्लादेश में सत्यजीत रे का पैतृक घर गिराया गया.. भारत ने जताया दुख

बांग्लादेश में सत्यजीत रे का पैतृक घर गिराया गया.. भारत ने जताया दुख

July 16, 2025
Bihar News : पश्चिम कोसी नहर के विस्तार से ख़ुशहाल होंगे किसान.. पंजाब-हरियाणा जैसी होगी मिथिला में खेती

Bihar Politics : विपक्ष क्रेडिट चोर है.. तेजस्वी यादव पर संजय झा का हमला, बोले-15 साल में कुछ नहीं किए

July 16, 2025
Security forces during anti-naxal operation in Jharkhand Most wanted naxal Kunwar Manjhi's poster with reward COBRA battalion personnel in combat gear Helicopter carrying martyr's body in Ranchi

Bokaro naxal encounter: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढेर, एक जवान शहीद

July 16, 2025
Parliament building during Monsoon Session Union Ministers discussing bills in Lok Sabha Digital Members Portal interface Income Tax Amendment Bill document

Parliament Monsoon Session: 9 दिन बढ़ा, आयकर सुधार समेत 8 प्रमुख विधेयकों पर होगी चर्चा

July 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 16, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

RJD का स्थापना दिवस : जनता दल के अध्यक्ष नहीं बने तो लालू ने बना लिया राजद

by
July 5, 2023
in Uncategorized
0
508
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजनीति में लालू यादव ने कई मुकाम वक्त से पहले हासिल किए। तो कई मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें बड़े जतन भी करने पड़े। महज 29 साल में कांग्रेस विरोधी लहर में सांसद बने लालू यादव 1990 से बिहार की सत्ता के केंद्र बन गए। वे सीएम भी थे और जनता दल में उनके खिलाफ जाने की हिम्मत भी नहीं थी। 1995 में भी लालू ने बिहार में चुनाव जीता। लेकिन साल 1997 से लालू यादव की मुश्किलें शुरू हो गईं। चारा घोटाले में लालू यादव आरोपी बन गए। उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया। जनता दल के नेता उनसे सीएम पद से इस्तीफा चाहते थे। जिसके लिए लालू तैयार भी थे। लेकिन वे जनता दल का अध्यक्ष बने रहना चाहते थे, जिसके लिए इंद्र कुमार गुजराल और दूसरे कई नेता तैयार नहीं थे। बस, यही बात लालू यादव को चुभी और राष्ट्रीय जनता दल का गठन हो गया।

4 जुलाई को झटका, 5 जुलाई को नया स्वरूप

बात 1997 की है जब बिहार में लालू यादव के नेतृत्व में जनता दल की सरकार चल रही थी। चारा घोटाला अखबारों की सुर्खियों से आगे निकलकर तत्कालीन सीएम लालू यादव के अरेस्ट वारंट के रूप में बदल चुका था। 4 जुलाई 1997 को इंद्र कुमार गुजराल ने दिल्ली में जनता दल के नेताओं की बैठक बुलाई, जिसमें लालू यादव भी शामिल हुए। बैठक में लालू यादव ने कहा कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। वहां मौजूद दूसरे नेता अभी आगे की बात सोच ही रहे थे कि लालू यादव ने यह प्रस्ताव दे दिया कि सीएम तो वे नहीं रहेंगे लेकिन जनता दल का अध्यक्ष उन्हें रहना है। सीबीआई की गिरफ्त में घिर चुके लालू की बात को अनसुना कर दिया गया। लेकिन लालू वो शख्स ही नहीं थे, जिनकी बातों को अनसुना किया जा सके। लालू यादव ने अगले ही दिन 5 जुलाई को नई पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बना दी।

20 दिन में सरकार भी बचाई

घोटाले के आरोपों के बाद जब लालू यादव पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 25 जुलाई 1997 को लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सीएम की कुर्सी पर बिठा दिया। इसी तरह लालू यादव ने पहले अपनी पार्टी बना ली, फिर अपनी सरकार बचा ली। 1997 से 2005 तक बिहार में राष्ट्रीय जनता दल का शासन रहा, जिसकी सीएम राबड़ी देवी रहीं।

जब पीक पर राजद, तब नीतीश ने दी चुनौती

साल 2000 के चुनाव में राजद को 124 सीटें मिलीं। आज का सिनारियो होता तो ये स्पष्ट बहुमत होता। लेकिन तब झारखंड भी बिहार में ही था और बिहार विधानसभा में कुल सीटें 324 थी। बहुमत के लिए 163 सीटों की जरुरत थी। कांग्रेस को साथ लाकर भी राजद के पास 147 सीटें ही हो रही थी। उहापोह के बीच बिहार में नीतीश कुमार एनडीए के सीएम बन गए। लेकिन भाजपा के 67, जेडीयू 21 और समता पार्टी 34 विधायकों की मदद से सीएम बने नीतीश कुमार बहुमत साबित नहीं कर पाए और सात दिन में ही लालू यादव ने फिर राजद की सरकार बनवा दी। एक बार फिर सीएम बनीं राबड़ी देवी।

Related Post

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

July 16, 2025
Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

July 16, 2025

PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

July 16, 2025

Bihar Police अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, सभी जिलों में बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

July 16, 2025

27वां स्थापना दिवस पर हर जिले में होगा कार्यक्रम

2005 तक राजद फुल पावर में बिहार की सत्ता में रही। उसके बाद 10 सालों तक नीतीश कुमार ने राजद को सरकार में आने नहीं दिया। लेकिन 2015 में राजद वापस नीतीश कुमार के साथ ही सत्ता में सबसे बड़ी पार्टी बन कर लौटी। लेकिन जुलाई 2017 में नीतीश कुमार ने राजद को फिर सत्ता से बाहर कर दिया। 2019 में राजद का सबसे बुरा दौर रहा जब उसका कोई सांसद लोकसभा चुनाव में नहीं जीता। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में भी राजद सबसे बड़ी पार्टी रही। 2022 में सत्ता के उलटफेर में वापस राजद सत्ता की साझीदार बन गई है।

इस बार राष्ट्रीय जनता दल का 27वां स्थापना दिवस 5 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा। छह साल राजद के कार्यकर्ताओं के हाथ यह अवसर आया है, जब पार्टी सत्ता में होते हुए अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस बार स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। राजद की स्थापना 5 जुलाई 1997 को दिल्ली में हुई थी। इस बार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share203Tweet127

Related Posts

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

by RaziaAnsari
July 16, 2025
0

Bihar News : कटिहार जिले में स्थित बाल सुधार गृह एक बार फिर से सुरक्षा चूक और लापरवाही के चलते...

Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

by RaziaAnsari
July 16, 2025
0

बिहार में वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच दरभंगा से एक...

PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

by RaziaAnsari
July 16, 2025
0

PM Modi Rally Motihari : आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

Bihar Police अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, सभी जिलों में बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

Bihar Police अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, सभी जिलों में बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

by RaziaAnsari
July 16, 2025
0

बिहार में बढ़ती हत्या और आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

July 16, 2025
Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

July 16, 2025
PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

July 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.