RAMGARH : मांडू विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत नावाडीह में बुधवार को पंचायत सचिवालय में जनता दल यूनाइटेड पार्टी का पंचायत कमेटी का गठन को ले बैठक की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जदयू मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यन्त कुमार पटेल उपस्थित थे। इस बैठक की अध्यक्षता राधेश्याम महतो ने किया एवं संचालन जय नारायण महतो ने किया। जिसमें सर्व सम्मति से नावाडीह पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया गया। अध्यक्ष महावीर महतो को बनाया गया। सचिव ईतेश्वर महतो को बनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी एवं सचिव ममता देवी को बनाया गया। इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से राधेश्याम महतो, जय नारायण महतो, महेश प्रजापति, ईतेश्वर महतो, संतोष महतो, मनान खान, उदित प्रसाद, एमडी एजाज अंसारी, फैयाज अंसारी, रेखा देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, जीतू महतो, संतोष महतो, रघुनाथ महतो, राजन महतो, दीपक कुमार, राकेश कुमार, शोभा देवी, आरती देवी आदि मौजूद थे।
Bihar Assembly: राबड़ी ने कहा- ‘जेडीयू-बीजेपी नाली का कीड़ा’, भाई बीरेंद्र ने लगाया ‘अंग्रेजों का दलाल’ तक का आरोप
Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन भी विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जमकर तल्खी देखने को...