HAZARIBAGH: हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र बरसोत में बुधवार देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं एसबीआई का एटीएम उखाड़कर साथ ले गए। जिनके मकान में यह एटीएम मशीन लगा था उसका पिकअप वाहन भी चोरों ने उड़ा लिया। आशंका जताई जा रही है कि उसी वाहन से चोर एटीएम लोड कर ले गए हैं। घटना के दौरान चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को भी खराब कर दिया। वहीं उस पर स्प्रे छिड़ककर खराब करने की कोशिश की। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी रोहित सिंह पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि एटीएम की सुरक्षा को लेकर कोई गार्ड मौजूद नहीं था। साथ ही पुलिस की गश्ती दल भी निष्क्रिय थी। जिस वजह से चोरों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया और निकल गए।
गोपालगंज में हाईवे पर भीषण हादसा: एथेनॉल टैंकर में ट्रक की टक्कर, 36 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ रिसा, NH-27 पर हड़कंप
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर शुक्रवार शाम एक संभावित बड़ा हादसा टल...




















