[Team Insider] राजधानी रांची के बड़ा तालाब में शनिवार सुबह लगभग 9 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को एक महिला का शव बरामद किया गया था। उसके बेटे होने की बात सामने आ रही है।
इलाके में फैली सनसनी
बच्चे का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।इसकी सूचना पर कोतवाली थाना की पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन की जा रही है। वही बड़ा तलाब से मिली मृतक महिला की पहचान ताना बनर्जी के रूप में हुई है। वही बरामद 9 वर्षीय बच्चे की पहचान ऋषि बनर्जी के रूप में की गई है। ऐसे में अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने अपने बच्चे के साथ आत्महत्या किया या फिर दुर्घटना में दोनों की मौत हुई है। वंही बच्चे के शव बरामद होने के बाद यह मामला और उलझ गया है।

जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार मृतक महिला धनबाद जिले की धुली की रहने वाली थी।हालांकि वर्तमान में वह रांची के रातू रोड के देवी मंडप इलाके में अपने पति के साथ रह रही थी। आशंका जताई गई है कि पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने अपने बच्चे के साथ बड़ा तालाब में कूद कर जान दे दी है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस जांच कर रही है कि आखिर इस मौत के पीछे की क्या वजह है।