विवादित बयानों के लिए मशहूर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने फिर एक विवाद को जन्म दे दिया है। एक बार फिर से उनके रामचरितमानस को लेकर दिया उनके बयान से बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से कर दी। शिक्षा मंत्री के इस बयान से जदयू और कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। वही भाजपा हमलावर हो हो गई है।
14 दिनों तक जेल में रहेंगे JDU MLC राधाचरण सेठ, 27 सितंबर को फिर होगी पेशी
JDU ने शिक्षा मंत्री को दिया करारा जवाब
शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा की प्रतिक्रिया स्समने आई है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस हो, गुरुग्रंथ साहिब हो, कुरान-ए-शरीफ हो या बाईबल हो ये सब आस्था का विषय है। हमारा देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान से चलता है। जिसमें सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार है। कोई भी वक्ती किसी भी धर्म में आस्था रखकर अपना काम कर सकता है। हम सभी धर्मों का सम्मान करने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि जिनको धर्म ग्रंथ के अनादर पोटेशियम साइनाइड दिखता है वो अपनी विचारधारा अपने तक ही सीमित रखे। ये हमारी पार्टी जदयू और I.N.D.I.A गठबंधन की विचारधारा नहीं हो सकती है। कुछ लोग खबरों में और सुर्ख़ियों में रहने के लिए अपनी इस तरह की विचारधारा को थोपते हैं।
कांग्रेस ने बताया निजी विचार
शिक्षा मंत्री के बयान से कांग्रेस भी दूरी बनाते दिख रही है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि हमारी पार्टी शिक्षा मंत्री के बयान से इन्तेफाक नहीं रखती है। शिक्षा मंत्री का कम ये है कि बिहार में किस तरह से अच्छी शिक्षा दी जाए। यदि शिक्षा मंत्री धार्मिक ग्रंथों की बजाय काम पर ध्यान देंगे तो लोगों को ज्यादा फायदा होगा। दुनिया में जितने भी धार्मिक ग्रथ हैं खास कर के रामचरितमानस उसकी बातों को अगर आत्मसात किया जाए तो जीवन और समाज सुदृढ़ होगा।
BJP हमलावर
भाजपा को बिहार सरकार पर हमला करने का एक और मौका बैठे-बिठाए शिक्षा मंत्री ने दे दिया। शिक्षा मंत्री के बयान पर भाजपा नेता जमकर पलटवार कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने इस बयान के पीछे राजद की तुष्टिकरण वाली सोच होने की बात कही। न्ब्साथ ही उन्होंने इसके लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को भी जिम्मेवार ठहराया। साथ ही राज्यपाल से शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग भी की। वही प्रवक्ता अरविंद सिंह ने तो शिक्षा मंत्री को समाज के लिए साइनाइड बता दिया।