RANCHI : राजधानी राँची और यहाँ के लोगों की 24 घंटे सुरक्षा हो इसे लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शहर के तमाम PCR और माइक के पुलिसकर्मियों के साथ आपातकालीन बैठक की और उन्हें सख्त दिशा निर्देश दिए। अपने निर्देश में उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था 22 थानों के जरिए पुख्ता की जाती है। सड़कों पर सुरक्षा का माहौल बना रहे इसे लेकर 30 PCR और 22 माइक की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि, अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देने का कोई खास वक्त नहीं होता है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त घटनाएं ज्यादा होती है और इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी और चिंता की घटनाएं भी कई बार दर्ज की गई है। इसे लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में होते अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने PCR और माइक के पुलिसकर्मियों को व्यवस्था सुदृढ़ करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी तत्परता से निभाने की हिदायत तो दी साथ ही, उन्होंने ड्यूटी में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के लिए भी सचेत किया है।
पाकिस्तान की खुली पोल : अमेरिका ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को 250वीं वर्षगांठ परेड में नहीं किया आमंत्रित
नई दिल्ली - एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान के सेना...