RANCHI/ANGADA : रांची से करीब 30 किमी दूर गेतलसूद डैम का पानी प्रदूषित हो चुका है। प्रदूषित पानी से डैम की मछलियां बीमारी से मरने लगी हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक 10 लाख से ज्यादा मछलियां मृत पाई गयी हैं। मृत मछलियों से उठने वाली दुर्गंध से ग्रामीणों को साँस लेना दूभर हो रहा है। संदेह की सुई डैम के करीब औद्योगिक इकाइयों पर जा रही है। आशंका जतायी जा रही है कि आसपास के उद्योग में से किसी ने डैम में अनुपचारित अपशिष्ट छोड़ दिया है जिस वजह से मछलियाँ मर रही हैं।