• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

बाल श्रम से विमुक्त बच्चों को सामाजिक मुख्यधारा में लाने के लिए करें कारगर कार्रवाई- बेतिया जिलाधिकारी

September 19, 2023
Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

August 1, 2025
Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

August 1, 2025
अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

August 1, 2025
चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

August 1, 2025
राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर भड़क गया चुनाव आयोग.. कहा- हर दिन झूठे आरोप

राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर भड़क गया चुनाव आयोग.. कहा- हर दिन झूठे आरोप

August 1, 2025
Divorce के बाद पहली बार बोले Yuzvendra Chahal.. ‘मानसिक तनाव में Suicide के ख्याल तक आए’

Divorce के बाद पहली बार बोले Yuzvendra Chahal.. ‘मानसिक तनाव में Suicide के ख्याल तक आए’

August 1, 2025
पटना में छात्रों का महा आंदोलन.. ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा गूंजा

पटना में छात्रों का महा आंदोलन.. ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा गूंजा

August 1, 2025
Bihar Politics: बीजेपी छोड़ जनसुराज में शामिल हुए सुधीर शर्मा.. प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

Bihar Politics: बीजेपी छोड़ जनसुराज में शामिल हुए सुधीर शर्मा.. प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

August 1, 2025
‘दिन में भाजपा के द्वार, रात में तेजस्वी के घर..’  छपरा में बीजेपी नेत्री की वायरल फोटो से मची खलबली

‘दिन में भाजपा के द्वार, रात में तेजस्वी के घर..’ छपरा में बीजेपी नेत्री की वायरल फोटो से मची खलबली

August 1, 2025
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की डेट जारी.. चुनाव आयोग ने किया ऐलान

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की डेट जारी.. चुनाव आयोग ने किया ऐलान

August 1, 2025
चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है.. राहुल गांधी ने कहा सबूत भी है, JDU ने दिया जवाब

चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है.. राहुल गांधी ने कहा सबूत भी है, JDU ने दिया जवाब

August 1, 2025
SIR in Bihar: चुनाव आयोग ने जारी किये फाइनल आंकड़े.. टोटल 7.24 करोड़ वोटर, 65 लाख नाम हटाए गए

Bihar SIR: सबसे पहले राजनीतिक दलों को मिल गई वोटर लिस्ट की कॉपी.. EC की वेबसाइट पर 3 बजे होगा जारी

August 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

बाल श्रम से विमुक्त बच्चों को सामाजिक मुख्यधारा में लाने के लिए करें कारगर कार्रवाई- बेतिया जिलाधिकारी

by WriterOne
September 19, 2023
in Uncategorized
1
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया के बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध विनियमन हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान पश्चिम चम्पारण के श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रमिकों के विमुक्तिकरण के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बाल/किशोर श्रमिकों के विमुक्तिकरण के साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके माता-पिता को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित भी कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2014 से अबतक 18 वर्ष आयुवर्ग के कुल-208 बच्चों को विमुक्त कराया गया है। विमुक्ति के पश्चात 183 बच्चों का भौतिक सत्यापन कराया गया है। 78 बच्चों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से लाभान्वित किया गया है। इसके साथ ही 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के 39 बच्चों का एफडी संधारित कराया गया है, जिसमें 25000.00 हजार रूपये जमा कराया जाता है। 15 बाल श्रमिकों का एफडी की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद बच्चा राशि की निकासी कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि तत्काल सहायता राशि के तहत 39 बच्चों को तीन हजार प्रति बाल श्रमिक की दर से भुगतान किया गया है। साथ ही 32 बाल श्रमिकों को लाभान्वित करने हेतु विभाग से राशि की मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के बाद कुल-84 नियोजक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है। 57 नियोजकों के विरूद्ध नीलाम पत्र वाद दायर किया जा चुका है तथा 08 नियोजकों के विरूद्ध नीलाम पत्र दायर करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन को लेकर 06 सितंबर से 16 सितंबर तक जिले में अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंडों के एक-एक पंचायत को बाल श्रम से मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि प्रभावी रूप से अभियान का संचालन किया जाए। इसके साथ ही नियमित रूप से होटलों, ढ़ाबों, प्रतिष्ठानों, दुकानों, मोटर गैराजों आदि पर नजर रखी जाए। धावा दल को एक्टिव रखा जाए और नियमित रूप से छापेमारी कराना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि विमुक्त बच्चों/किशोरों को सामाजिक मुख्यधारा में लाने हेतु कारगर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। संबंधित विभागों यथा- समाज कल्याण, शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ग्रामीण विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार, स्वास्थ्य, नगर विकास एवं आवास, सूचना एवं जनसम्पर्क, विधि आदि से समन्वय स्थापित कर इस दिशा में बेहतर तरीके से कार्य करें ताकि विमुक्त बच्चों/किशोरों का भविष्य बेहतर हो सके। बच्चों का शोषण करने वालों के विरूद्ध नियमानुकूल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि बाल श्रम उन्मूलन किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आमलोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं ताकि कोई भी व्यक्ति बाल अथवा किशोर श्रम नहीं कराएं।

Related Post

Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

August 1, 2025
Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

August 1, 2025

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

August 1, 2025

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

August 1, 2025

जिलाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिलास्तर, अनुमंडलस्तर, प्रखंडस्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर के विभिन्न बैठकों में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं। उन्हें बताएं कि बाल/किशोर श्रम करते हुए कोई पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत दें, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में माननीय मेयर, नगर निगम, बेतिया, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, नरकटियागंज अपने विचार व्यक्त किए तथा सुझाव दिए।

अधिकारियों ने लिया गया शपथ

इस अवसर पर “मैं……यह घोषणा करता हूं/करती हूं कि मेरे द्वारा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से बाल मजदूर से कोई कार्य नहीं लिया जाता है। मैं यह वचन देता हूं/देती हूं कि अपने जीवन में ऐसी सेवाओं का भी उपभोग नहीं करूंगा/करूंगी जिसके उत्पादन/निर्माण में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बाल मजदूरों को लगाया गया हो। मैं राष्ट्र निर्माण के लिए बाल श्रम जैसी कुप्रथा को एक रूकावट मानता हूं/मानती हूं। इसलिए मैं जीवनपर्यन्त बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु बाल श्रम जैसी कुप्रथा का सक्रिय रूप से विरोध करता रहूंगी। मैं यह भी शपथ लेता हूं/लेती हूं कि मैं जीवनपर्यन्त बाल मजदूरी की कुप्रथा को पूर्णतया समाप्त करने हेतु सजग होकर प्रयास करता रहूंगा/रहूंगी” का उपस्थित अधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शपथ लिया गया तथा शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।

इस अवसर पर बेतिया की नगर निगम मेयर गरिमा देवी सिकरिया, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, नरकटियागंज, रीना देवी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सहित श्रम अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

by RaziaAnsari
August 1, 2025
0

Bihar SIR: बिहार में चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 1 अगस्त को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट...

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

by RaziaAnsari
August 1, 2025
0

बिहार के नालंदा जिले में चार साल पहले हुए एलआईसी अधिकारी प्रवीण कृष्ण की हत्या के मामले में अदालत ने...

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

by RaziaAnsari
August 1, 2025
0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर दिए गए बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

by RaziaAnsari
August 1, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट का नए सिरे से किया गया स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (विशेष गहन पुनरीक्षण) पूरा...

  • Trending
  • Comments
  • Latest

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

August 1, 2025
Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

August 1, 2025
अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

August 1, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.