BOKARO : बोकारो जिला में झामुमो फुसरो नगर कमिटि के द्वारा मकोली मोड़ मे स्व.बिनोद बिहारी महतो की 100 वीं जयंती मनाई गई। मकोली मोड़ सहित भंडारीदह, करगली में आज झारखंड आंदोलन के अगुआ स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम, मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद आदि ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगो ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया। मंत्री बेबी देवी ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो की अलग झारखंड राज्य गठन में बड़ी भूमिका रही है। वे राज्य के भीष्म पितामह थे। समाज में अशिक्षति लोगों को शिक्षति एवं संघर्षशील बनाने के लिए पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था। पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद,जिला सचिव जयनारायण महतो, वरीय नेता अशोक मुर्मू और भोलू खान ने कहा कि वे हमेशा शिक्षा के लिए लड़ते थे। आज बिनोद बाबू के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए एक संकल्प लेने की जरूरत है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दीपक महतो के नेतृत्व में विनोद बिहारी महतो की जयंती पर राजकीय छुट्टी घोषणा के लिए मंत्री को एक मांग पत्र सौपा गया। समारोह नगर अध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में मनाया गया। संचालन मोहसिन उर्फ बबलू ने किया।श्रद्धांजलि देने वाले में अनिल अग्रवाल,मदन महतो, सेवा महतो ,रंजीत महतो, बनवीर मिश्रा, घुनु हांसदा सहित कई लोग शामिल थे।