केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पटना पहुंचे। जहां मीडियाकर्मी से बात करते हुए उन्होंने राजद पर जमकर निशाना साधा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि नीतीश बाबू के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहीं भाई विरेंद्र के द्वारा गिरिराज सिंह को नकली हिंदू बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें किसी को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है।
वहीं, राजधानी पटना के फतुहां में महादलित महिला और हाजीपुर में रसोईया के साथ की गई बर्बरता पर गिरिराज सिंह ने अपना बयान दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मैंने तो पहले ही कहा था। वहीं अब्दुल बारी सिद्दीकी के बॉब कट, और लिपिस्टिक वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह राजद की मानसिकता है, और राजद की मानसिकता अब्दुल बारी सिद्दीकी की है। महिलाओं के अपमान का यह शब्द है।
वहीं तेजस्वी यादव के यह दावा करने पर कि बीजेपी से अधिक राजपूत विधायक आरजेडी में हैं, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह संख्या बल का सवाल नहीं है बल्कि सवाल मानसिकता की है। लालू प्रसाद और राष्ट्रीय जनता दल की मानसिकता शुरू से ही भेद करने की रही है। हमनें तो सोचा था कि लालू प्रसाद ठाकुरों से माफी मांग कर समाज में एक शांति बहाल करेंगे लेकिन उनकी कभी यह आदत नहीं रही है। उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी दिल दुखा कर अच्छा नहीं किया।
शिक्षक भर्ती परीक्षा का जारी हुआ OMR सीट, BPSC की वेबसाइट से डाउनलोड करें अपना आंसर सीट