सारण जिले के अमनौर प्रखंड के भेल्दी थाना क्षेत्र के NH-722 पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की घटना स्थल पर हुई मौ’त के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया। मृ’तक की पहचान अमनौर प्रखंड के तरवार निवासी देवेंद्र मिश्रा के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने घर से छपरा शहर के एक फाइनेंस कार्यालय में ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान घटना घटी। वहीं प्रशासन के आने के बाद ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम को हटाया गया और श’व को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Bihar Politics : महागठबंधन का समर्थन करने पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की भारी फजीहत..
Bihar Politics : महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि मोतिहारी में उनके प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान किए जाने का मामला...