[Team Insider]: हाजीपुर बाजार में पुलिस की गश्ती टीम के पास ही फायरिंग की गई है। इसमें एक महिला को गोली लगी। महिला के सिर में गोली लगने से उसकी स्थिति गंभीर है। उसे पटना रेफर किया गया है। महिला की पहचान सब्जी बेचने वाली के रूप में हुई है।
किस ने किधर से फायर की पता नहीं चला
पुलिस की गश्ती टीम पर फायरिंग की गई या महिला पर की गोली चलाई गई, यह कोई समझ नहीं पा रहा है। किस ओर से किसे गोली चलाई ये भी किसी को समझ नहीं आ रहा। कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। देर रात तक पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखती रही।
यह भी पढ़ें : बिहार उद्यमी संघ (BEA) ने पूर्व बजट सत्र में दिए कई अहम सुझाव