RANCHI : आर्चबिशप कार्डिनल तेलोस्फोर पी टोप्पो की पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा मांडर से आज निकाली गयी। शव यात्रा में विभिन्न जिलों से आये हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई। वही जगह-जगह मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने दिवंगत कार्डिनल को श्रद्धांजलि दी। राजधानी रांची के विभिन्न रूटों से होते हुए कार्डिनल का पार्थिव शरीर लोगो के दर्शन के लिए अल्बर्ट एक्का स्थित सेंट मारिया महागिरिजाघर लाया गया। यहां लोग रात 8 बजे तक पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
कल लोयोला मैदान में कार्डिनल के सम्मान में मिस्सा अर्पित की जाएगी। रांची के महागिरजाघर के सहायक बिशप थियोडोर मस्करेनस ने बताया कि बुधवार को सुबह झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अंतिम दर्शन करने आएंगे, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अंतिम दर्शन करने के लिए लोयोला मैदान में पहुचेंगे। बुधवार को भी सुबह 6:00 बजे से 12:00 तक भी लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
दोपहर 1:00 बजे से लोयोला मैदान में कार्डिनल के सम्मान में मिस्सा अर्पित की जाएगी। इसके बाद संत मारिया महागिरजाघर में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। कार्डिनल का सफर बेहद ही सम्मानजनक रहा एक आदिवासी परिवार में जन्मे तेलोस्फोर ने कार्डिनल तक का सफर तय किया, इनको सभी से प्रेम था इनकी कमी सभी को खलेगी।