राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही बिहार की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप मेसकर्मी पर लगा है। वहीं होटल के संचालक पर आरोपी को सपोर्ट करने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक और होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्रा की उम्र 15 साल बताई जा रही है। घटना कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा का टिफिन मेस से आता था। इस दौरान टिफिन देने वाले लड़के छात्रा की दोस्ती हो गई है। इसी का फायदा उठाकर युवक ने छात्रा के साथ रेप किया। जब छात्रा ने इसकी जानकारी हॉस्टल के संचालक को दी तो संचालक ने उसने साथ देने के बदले छात्रा पर चुप रहने का दबाव बनाया। साथ ही हॉस्टल संचालक ने पीड़िता को कहा कि मेसकर्मी उससे शादी कर लेगा। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो हॉस्टल संचालक ने आरोपी मेसकर्मी को लड़की के फोटो और वीडियो वायरल करने के लिए उकसाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी युवक और हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
“PM नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और सफल नेतृत्व की वजह से सफल हुआ ऑपरेशन विजय”