RAMGARH : शारदीय नवरात्र को लेकर प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर विभिन्न प्रकार के खूबसूरत फूलों से काफी आकर्षक ढंग से सज-धजकर तैयार हो गया है। मंदिर की भव्य सजावट ऐमिल नामक दवा कंपनी एवं रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी संतोष पंडा के यजमान केके शर्मा के सौजन्य कराई गई है। इस वर्ष दक्षिणेश्वर काली मंदिर के प्रारूप में सजा माता का दरवार लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। मंदिर की भव्य सजावट के साथ ही यहां भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग मंदिर की खूबसूरत सजावट के साथ सेल्फी लेते देखे जा रहे हैं। कोलकाता से आए कारीगरों ने एक सप्ताह तक खूब मेहनत कर मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाकर सोमवार की शाम सजावट का कार्य पूरा कर लिया। इस संबंध में रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी संतोष पंडा ने बताया कि मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दिन में मनमोहक और खुशबूदार फूलों की सजावट दिखेगी, तो शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से माता का दरवार जगमगाता नजर आएगा। मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रही है।
शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर के अनुसार
15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा
16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा
18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा
19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा
20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा
21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा
22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा
23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा
24 अक्टूबर 2023- विजयदशमी (दशहरा)