Team Insider: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) के लिए हर पार्टी तैयार हो चुकी हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए अनेक वादें किए जा रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आज यानी 22 जनवरी को एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के तीन स्टार प्रचारक आज क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं।
प्रचार वाहनों को किया रवाना
योगी आदित्यनाथ ने प्रचार वाहनों को रवाना करने के दौरान कहा कि भाजपा अपने वादों पर खरी उतरी है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा है 2017 से पहले नागरिक यहां से पलायन करते थे। जबकि यह स्थिति अब बदल चुकी हैं। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से नागरिक नहीं, अपराधी पलायन करते हैं। यह एक नए प्रवृत्ति के प्रतिमान के रूप में स्थापित हुआ है।
सरकार कर रही लगातार काम
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास के बारे में कहा कि यहां प्रतिपल विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए और युवाओं के लिए प्रदेश की सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं उन्होंने बताया की एलईडी वाहन 403 विधानसभा में जाकर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों के बारे में जन जन तक इसे पहुंचाने का कार्य करेगी।