लोजपा की टूट के बाद बने पशुपति पारस और चिराग पासवान की पार्टी आज लोजपा का स्थापना दिवस बना रहे हैं। लेकिन आज रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को बड़ा झटका लगा है। रालोजपा की सांसद वीणा देवी ने लोजपा(रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का साथ देने का निर्णय लिया है। बता दें कि दोनों ही पार्टी आज स्थापना दिवस मना रही है। लेकिन वीणा देवी रालोजपा के कार्यक्रम में शामिल न होकर लोजपा(रामविलास) के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। जहाँ उन्होंने ऐलान कर दिया कि उन्हें चिराग के नेतृत्त्व पर भरोसा है। वहीं चिराग पासवान ने भी कहा कि उनकी पार्टी में जो आना चाहे आ सकता है, उनका स्वागत है।
पारस का साथ छोड़ चिराग के साथ वीणा देवी
पटना के बापू सभागार में आयोजित लोजपा के 24 वें स्थपाना दिवस समारोह में मंच पर वीणा देवी भी मौजूद रही। यह उनकी लोजपा(रामविलास) में आने का संकेत है। बता दें कि वीणा देवी, वैशाली सीट से रालोजपा की सांसद हैं। 2019 में लोजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था। रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा दो धड़ों में बंट गई. वीणा देवी तब पशुपति पारस के साथ चली गई। वहीं चिराग अपनी पार्टी के एकलौते सांसद रह गए थे।
चिराग के विजन के साथ वीणा देवी
वीणा देवी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि मैं तो शुरू से ही लोजपा के साथ हूँ। मैं चिराग पासवान में आस्था रखती हूँ। बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट के उनके विजन के साथ हूँ। चिराग पासवान बिहार की जनता के लिए काम करते हैं। आने वाले दिन में वे बिहार के मुख्यमंत्री भी बनेंगे। चिराग और पशुपति परस के बीच के मतभेद को वीणा देवी ने पारिवारिक मामला बताया और कुछ बोलने से बचती दिखी।