RANCHI : गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट से अमित शाह हजारीबाग के लिए रवाना हो गये। गृह मंत्री हजारीबाग में BSF कैंप में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड पहुँचे हैं। BSF के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर हजारीबाग के मेरु स्थित रानी झांसी प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार
मोकामा के जलालपुर गांव में हुए चर्चित अनंत सिंह और सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में एक अहम मोड़ आया है। हाईकोर्ट...