केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार में अवैध मदरसों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने अवैध मदरसों को बिहार के लिए खतरा बताया है साथ ही बिहार सरकार से अवैध मदरसों को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि आतंरिक सुरक्षा की बात की जाए तो आज यह केवल बिहार के नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। बिहार के इन इलाकों में अभी भी पीएफआई एक्टिव है। बिहार में 18% मुसलमान की आबादी है। अवैध मदरसों को जल्द से जल्द बंद करना चाहिए।
अवैध मदरसों को बंद करने की मांग
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में बहुत तेजी से अवैध मदरसा की संख्या बढ़ रही है। इसलिए मेरा कहना है कि अवैध मदरसों को बंद करके वहां विज्ञान की पढ़ाई करवाई जानी चाहिए। वोट की लालच में नीतीश कुमार जी आपने बहुत ही अवैध लोगों को बिहार में पनाह दी है। नीतीश कुमार को बिहार और देश की चिंता करनी चाहिए। अगर अवैध मदरसों को बंद नहीं किया गया तो 20 सालों में बिहार के लोगों का धर्म और धन भी खतरा में हो जाएगा। इसके लिए दोषी सिर्फ नीतीश और लालू होंगे। सीएम नीतीश कुमार को तुष्टिकरण की निद्रा से उठना है।