[Team Insider]: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया। झंडारोहण करने से पहले नीतीश ने बिहार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
चंदना जी और शैबाल गुप्ता को पद्मश्री मिलने पर जताई खुशी
अर्थशास्त्री एवं आद्री के संस्थापक शैबाल गुप्ता और राजगीर की प्रमुख आचार्य चंदना जी को पद्म श्री मिलने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया-बिहार से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आचार्य चंदना जी और मरणोपरांत शैबाल गुप्ता को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। मेरे लिए यह प्रसन्नता का विषय है। बिहार गौरवान्वित है।
यह भी पढ़ें : Republic Day: आईटीबीपी के जवानों ने 12 हजार फीट की ऊंचाई फहराया ध्वज