• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

राम मंदिर का उद्घाटन: कोठारी बंधुओं का बलिदान, कैसे भूलेगा हिंदुस्तान

December 26, 2023
Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

July 9, 2025
Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

July 9, 2025
"IAF Jaguar fighter jet crash site in Churu, Rajasthan" "Indian Air Force pilots martyred in Churu accident" "Debris of crashed Jaguar fighter jet in Rajasthan"

राजस्थान में IAF जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

July 9, 2025
"Lalu Yadav in Court - चारा घोटाला मामले में सुनवाई" "Jharkhand High Court - CBI की याचिका स्वीकार" "Fodder Scam Case - बिहार का बड़ा घोटाला"

लालू यादव को झटका: झारखंड HC ने चारा घोटाले में सजा बढ़ाने की CBI याचिका मंजूर की

July 9, 2025
सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला.. कोई विकास खोजता है तो उनको पटना एयरपोर्ट और मरीन ड्राइव दिखाइए

महागठबंधन का Bihar Bandh.. सम्राट, शाहनवाज़ और अशोक चौधरी ने कहा- बिहार की जनता इनके साथ नहीं है

July 9, 2025
IndiGo flight emergency landing, Bird strike at Patna airport, Aircraft safety inspection, Passengers evacuated safely, Aviation incident in Bihar

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला: पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से बची 175 लोगों की जान

July 9, 2025
भारतीय मूल के शबीह खान बने Apple के COO.. यूपी के मुरादाबाद से है कनेक्शन

भारतीय मूल के शबीह खान बने Apple के COO.. यूपी के मुरादाबाद से है कनेक्शन

July 9, 2025
Bihar Bandh प्रदर्शन में बोले तेजस्वी यादव.. पहले नाम हटाए जाएंगे, फिर आपका पेंशन-राशन छीना जाएगा

Bihar Bandh प्रदर्शन में बोले तेजस्वी यादव.. पहले नाम हटाए जाएंगे, फिर आपका पेंशन-राशन छीना जाएगा

July 9, 2025
Bihar Bandh प्रदर्शन के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी.. बोले- महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट की लूट हुई

Bihar Bandh प्रदर्शन के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी.. बोले- महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट की लूट हुई

July 9, 2025
देश से माफ़ी या इस्तीफा, लच्छेदार भाषण नहीं.. पीएम मोदी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य

वड़ोदरा में पुल टूटा, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं, कई मरे.. रोहिणी आचार्य ने कहा- भ्रष्टाचार का गुजरात मॉडल

July 9, 2025
‘जंगलराज का टाइगर’.. लालू के पोस्टर पर BJP-JDU ने किया पलटवार

मतदाताओं को गुमराह करने के लिए.. महागठबंधन के Bihar Bandh पर क्या बोले बीजेपी-जेडीयू के नेता

July 9, 2025
Bihar Bandh Live.. तेजस्वी यादव से डर गई है बीजेपी.. चुनाव आयोग के साथ कर रही साजिश : शैलेंद्र प्रताप सिंह

Bihar Bandh Live.. तेजस्वी यादव से डर गई है बीजेपी.. चुनाव आयोग के साथ कर रही साजिश : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 9, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 9, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

राम मंदिर का उद्घाटन: कोठारी बंधुओं का बलिदान, कैसे भूलेगा हिंदुस्तान

by
December 26, 2023
in Uncategorized
0
516
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। साथ ही राम मंदिर के निर्माण के पीछे की कहानियों को जानने के पीछे आपकी दिलचस्पी बढ़ गई है। ऐसी ही एक कहानी कोठारी बंधुओं की है। 33 साल पहले अयोध्या की सड़कों पर कारसेवा करने आए दो युवाओं मौत ने देश में रामभक्तों को झकझोर कर रख दिया था।

अयोध्या की चकाचक होती सड़कें और आकार लेते भव्य मंदिर के पीछे जाने कितने ही कारसेवकों का बलिदान रहा है। एक कारसेवा वर्ष 1990 में हुई थी। यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई। तारीख थी 2 नवंबर 1990। ठीक 33 साल पहले राम मंदिर का आंदोलन चरम पर था। देश के कोने- कोने से लाखों की संख्या में कारसेवक अयोध्या की सीमा में घुस चुके थे। युवा स्टूडेंट्स, स्वयंसेवक महिलाएं और लड़कियां सभी बस अयोध्या पहुंच जाना चाहते थे। मंदिर आंदोलन के नायक अशोक सिंघल के आह्वान पर लाखों कारसेवकों का जमावड़ा अयोध्या में हो चुका था। सभी पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही थी। उस समय यूपी में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। सुबह में विवादित राम मंदिर में पहुंच कर कारसेवा करने की योजना तैयार की गई। अशोक सिंघल, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, विनय कटियार सहित विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े संतों की जमात अयोध्या में मौजूद थी।

सुबह से ही सड़कों पर होने लगा था कारसेवकों का जुटान

अयोध्या की सड़कों पर सुबह से ही कारसेवकों का जुटान होने लगा था। देश के विभिन्न भागों से पहुंचे कारसेवक शरण लिए स्थलों से निकल कर सड़क पर उतर चुके थे। कारसेवकों के जुटने का केंद्र सरयू तट रखा गया था। वहां से कारसेवकों का हुजूम हनुमानगढ़ी की ओर चल पड़ा। अशोक सिंघल संतों के जत्थे की अगुआई कर रहे थे। कारसेवकों का दल जैसे ही अयोध्या कोतवाली से आगे बढ़ा, पुलिस की सरगर्मी बढ़ गई। सुरक्षा में लगे कांस्टेबलों के डंडे फटकने लगे और बंदूके तन गई।

पुलिस अधिकारियों ने माइक पर हुजूम को आगे न बढ़ने की चेतावनी दी। कारसेवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। वे आगे बढ़ते रहे। कारसेवकों का दल जैसे ही अयोध्या मेन रोड से हनुमानगढ़ी की ओर मुड़ने की कोशिश की, पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। कारसेवक गोलियों से भी नहीं डर रहे थे। एक कारसेवक को गोली लगती, साथी कारसेवक उसे उठाकर ले जाते। हुजूम आगे बढ़ने का प्रयास करता रहा। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा।

Related Post

Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

July 9, 2025
Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

July 9, 2025

राजस्थान में IAF जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

July 9, 2025

लालू यादव को झटका: झारखंड HC ने चारा घोटाले में सजा बढ़ाने की CBI याचिका मंजूर की

July 9, 2025

कोठारी ब्रदर्स भी कर रहे थे कारसेवा

राजकुमार कोठरी (23) और शरद कोठारी (20) दोनों भाई कलकत्ता में संघ से जुड़ गए थे। वे आरएसएस की शाखाओं में शामिल होते थे। दूसरे साल तक का प्रशिक्षण हासिल कर रखा। वे दिगंबर अखाड़ा की तरफ निकल रहे कारसेवकों के हुजूम में शामिल थे। कारसेवक निहत्थे थे। लेकिन, पुलिस लगातार गोलियां चला रही थी। कोठारी बंधुओं को पुलिस की गोली लग गई। सड़क पर उनकी मौत हो गई। राम मंदिर का आंदोलन तब दिगंबर अखाड़ा मणिराम छावनी और कारसेवकपुरम से हो रहा था। 30 अक्टूबर 1990 की घटना 2 नवंबर को भी दोहराई गई थी। हालांकि, इस दिन कारसेवकों ने मुलायम सरकार को जवाब दे दिया था। वे विवादित ढांचे तक पहुंच कर तोड़फोड़ करने में कामयाब हो गए थे। लेकिन, कारसेवा के क्रम में दो युवा कारसेवकों की शहादत को राम मंदिर आंदोलन के इतिहास में आज भी याद किया जाता है।

पैदल ही पहुंचे थे अयोध्या

मुलायम सरकार ने दावा किया था कि विवादित ढांचे पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। इसके लिए पुलिस- प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए गए थे। गोलियां चलाने की पूरी छूट थी। इसके बाद भी कारसेवा हुई। कारसेवकों के जुनून की गाथा कोठारी बंधुओं से ही सुनने को मिलती है। आरएसएस की शाखाओं में द्वितीय वर्ष तक प्रशिक्षित दोनों भाइयों ने कारसेवा की घोषणा होते ही अयोध्या आने की जिद शुरू कर दी। बाद में उनके पिता हीरालाल कोठारी ने दोनों को जाने की अनुमति दे दी। 1990 के दिसंबर महीने में उनकी बहन की शादी होने वाली थी। लेकिन, अक्टूबर-नवंबर में होने वाली कारसेवा में दोनों भाइयों ने शामिल होने का फैसला किया था। बहन को शादी में आने का वादा कर दोनों भाई निकल गए। वाराणसी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि अयोध्या के लिए ट्रेन सेवा बंद कर दी गई है। रास्ते भी बंद हैं। दोनों ने टैक्सी ली और आजमगढ़ पहुंच गए। वहां से उन्होंने अयोध्या जाने का फैसला लिया। पैदल ही निकल गए। 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। 30 अक्टूबर 1990 को दोनों भाई अयोध्या पहुंचे थे।

निकाल दी थी मुलायम के दावों की हवा

30 अक्टूबर से कारसेवा शुरू हुई। दोनों भाई गजब के जुनूनी थे। दोनों भाई विवादित बाबरी ढांचे के गुंबदों तक पहुंच गए। वहां भगवा ध्वज फहरा कर मुलायम सरकार की चुनौतियों की हवा निकाल दी। पुलिस की लाठियां भी खाई, लेकिन दोनों का जोश कम नहीं हुआ। 2 नवंबर को कारसेवा का अगला चरण रखा गया था। दोनों भाई बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष विनय कटियार के नेतृत्व में सड़क पर निकले। पुलिस ने इस दौरान फायरिंग शुरू कर दी। दोनों भाई एक मकान में छिप गए। दावा किया जाता है कि एक पुलिस अधिकारी ने शरद कोठारी को घर से पकड़ लिया। सड़क पर खड़ाकर उन्हें गोली मार दी गई। बड़े भाई राजकुमार कोठारी शरद को बचाने के लिए दौड़े। उन्हें भी गोली मार दी गई। 4 नवंबर 1990 को दोनों भाइयों का सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कारसेवकों की भारी भीड़ सरयू तट पर उमड़ी। सरकार के खिलाफ नारे लगे। कोठारी बंधु बहन पूर्णिमा की शादी में नहीं पहुंच पाए। मंदिर आंदोलन के इतिहास में उनका नाम दर्ज हो गया।

Share206Tweet129

Related Posts

Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

by RaziaAnsari
July 9, 2025
0

बिहार में आज भारी प्रदर्शन और हड़ताल का दिन है। INDIA गठबंधन ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (Voter List Revision) के...

Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

by RaziaAnsari
July 9, 2025
0

बिहार में आज भारी प्रदर्शन और हड़ताल का दिन है। INDIA गठबंधन ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (Voter List Revision) के...

"IAF Jaguar fighter jet crash site in Churu, Rajasthan" "Indian Air Force pilots martyred in Churu accident" "Debris of crashed Jaguar fighter jet in Rajasthan"

राजस्थान में IAF जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

by WriterOne
July 9, 2025
0

भारतीय वायुसेना (IAF) के एक जगुआर फाइटर जेट ने बुधवार (9 जुलाई) को राजस्थान के चूरू जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो...

"Lalu Yadav in Court - चारा घोटाला मामले में सुनवाई" "Jharkhand High Court - CBI की याचिका स्वीकार" "Fodder Scam Case - बिहार का बड़ा घोटाला"

लालू यादव को झटका: झारखंड HC ने चारा घोटाले में सजा बढ़ाने की CBI याचिका मंजूर की

by Pawan Prakash
July 9, 2025
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से एक बड़ा...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

July 9, 2025
Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

July 9, 2025
"IAF Jaguar fighter jet crash site in Churu, Rajasthan" "Indian Air Force pilots martyred in Churu accident" "Debris of crashed Jaguar fighter jet in Rajasthan"

राजस्थान में IAF जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

July 9, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.