• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

फिर आया 2 नवंबर 1990, रामसेवकों के खून से लाल हो गई अयोध्या नगरी

January 13, 2024
CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

July 3, 2025
PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

July 3, 2025
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

July 3, 2025
21 जुलाई से 21 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र

21 जुलाई से 21 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र

July 3, 2025
Raxaul-Haldia Expressway Map - बिहार का नया हाईवे Nitin Navin reviews highway projects - पथ निर्माण मंत्री की बैठक Ganga Bridge Construction - बेगूसराय में 4.5 किमी लंबा पुल Bihar-Jharkhand-West Bengal Connectivity - तीन राज्यों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे: बिहार से कोलकाता और नेपाल की यात्रा होगी आधी, 39,600 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना को मिली मंजूरी

July 3, 2025
चुनाव से पहले भिड़ गये NDA के दो नेता.. मांझी ने चिराग पर साधा निशाना तो अरुण भारती ने दिया जवाब

चुनाव से पहले भिड़ गये NDA के दो नेता.. मांझी ने चिराग पर साधा निशाना तो अरुण भारती ने दिया जवाब

July 2, 2025
चुनाव आयोग से मिला इंडी गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल.. जानिए क्या हुई बात

चुनाव आयोग से मिला इंडी गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल.. जानिए क्या हुई बात

July 2, 2025
नीतीश कुमार की जेडीयू खत्म, बीजेपी का हो गया है कब्जा.. मुकेश सहनी

नीतीश कुमार की जेडीयू खत्म, बीजेपी का हो गया है कब्जा.. मुकेश सहनी

July 2, 2025
जब तेजस्वी यादव बन गये रिपोर्टर.. वोटर वेरिफिकेशन पर राजद नेताओं से पूछने लगे सवाल

जब तेजस्वी यादव बन गये रिपोर्टर.. वोटर वेरिफिकेशन पर राजद नेताओं से पूछने लगे सवाल

July 2, 2025
प्रशांत किशोर का बस्ता उठाएंगे यू-ट्यूबर मनीष कश्यप.. 7 जुलाई को जन सुराज में होंगे शामिल

प्रशांत किशोर का बस्ता उठाएंगे यू-ट्यूबर मनीष कश्यप.. 7 जुलाई को जन सुराज में होंगे शामिल

July 2, 2025
तेजस्वी यादव ने बताया किसके इशारे पर मिले PK और RCP.. नीतीश के दिमाग में 2005 से पहले का बिहार फिट है

‘चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट बन गया है..’ तेजस्वी यादव का सबसे बड़ा हमला

July 2, 2025
मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो नाराज़ हो गये अश्विनी चौबे.. बिहार BJP कार्यसमिति की बैठक से भागे !

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक.. लालू की निंदा समेत तीन अहम प्रस्ताव पास, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

July 2, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 3, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

फिर आया 2 नवंबर 1990, रामसेवकों के खून से लाल हो गई अयोध्या नगरी

by
January 13, 2024
in Uncategorized
1
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या राम मंदिर के आंदोलन में 1990 का वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस साल पहली बार स्वतंत्र भारत में रामभक्तों का अपने अराध्य को लेकर आक्रोश भड़का। अयोध्या में जुटे देश भर के कारसेवकों ने रामलला की कारसेवा के जरिए रामभक्तों की मनोकांक्षाओं को एक अलग ही आकार दिया। भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद इस अभियान में जुटी थी। बिहार में लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी ने माहौल गरमाया। मुलायम के कारसेवकों के अयोध्या न पहुंचने देने के दावे ने उनके आक्रोश को भड़काया। हर हाल में 30 अक्टूबर को रामसेवकों के अयोध्या पहुंचने की कोशिश जारी रही। हालांकि, 40 हजार कारसेवकों में से केवल 10 हजार कारसेवक इस दिन अयोध्या पहुंच पाए थे। देश भर से निकले कारसेवकों का अयोध्या पहुंचना जारी था। 30 अक्टूबर 1990 को कारसेवा हुई। कोठारी बंधुओं ने बाबरी मस्जिद पर भगवा फहरा कर मुलायम के दावों की हवा निकाल दी। लेकिन, कारसेवकों का हुजूम प्रभु रामलला की कारसेवा उस स्तर पर कर पाने में कामयाब नहीं हुआ। विश्व हिंदू परिषद नेता अशोक सिंघल घायल थे। महंत नृत्य गोपाल दास हर हाल में कारसेवा को जारी रखना चाहते थे। अयोध्या पहुंचे कारसेवक भी वापस लौटने को राजी नहीं थे।

रामलला विराजमान : 30 अक्टूबर 1990 को आखिर क्या हुआ था, उग्र हो गए थे कारसेवक

अयोध्या में 1 नवंबर को था ऐसा नजारा

30 अक्टूबर की कारसेवा में कई कारसेवकों को गोली लगी थी। उनकी मौत हो चुकी थी। ‘बच्चा- बच्चा राम का जन्मभूमि के काम का’ और ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारों से अयोध्या नगरी गूंज रही थी। ऐसे में पहले रामभक्तों ने अपने साथियों की मौत का शोक मनाया। साथियों की लाश उठाई गई। उन्हें सरयू तट पर लाया गया। एक नवंबर 1990 को रामभक्तों की चिता की आग से सरयू भी तपी। वहीं, इन रामभक्तों की चिता की आग से निकलती चिंगारी ने रामभक्तों को आक्रोशित और आक्रोशित कर दिया। 30 अक्टूबर की कारसेवा में कितने कारसेवकों की मौत हुई, यह आज तक सामने नहीं आया है। सरकारी आंकड़ों में इन मौतों को प्रदर्शित ही नहीं किया गया। वहीं, हिंदू संगठनों की ओर से निहत्थे सैकड़ों कारसेवकों की गोली लगने से मौत का दावा किया जाता है।

फिर आई 2 नवंबर की तारीख

विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस की ओर से 2 नवंबर को एक बार फिर कारसेवा का ऐलान किया गया। इस ऐलान के बाद मुलायम सरकार ने सख्त आदेश जारी किए। 30 अक्टूबर की घटना से नाराज तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव ने किसी भी स्थिति में कारसेवकों को विवादित ढांचे तक न पहुंचने देने का आदेश दिया। किसी भी कारसेवक के विवादित ढांचे की तरफ जाने पर गोली मारने के आदेश थे। अयोध्या में तब तक कारसेवकों का जुटान हो चुका था। 2 नवंबर 1990 की सुबह कारसेवकों ने एकजुट होकर प्रभु रामलला की प्रार्थना की। जय श्रीराम के नारों से अयोध्या गूंज रही थी। इसके बाद कारसेवक बाबरी मस्जिद की तरफ बढ़े। सुरक्षाबल उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की पूरी कोशिश में थे। सुरक्षाबलों की भारी तादाद को देखते हुए कारसेवकों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। वे सुरक्षाकर्मियों का पैर छूने लगे। इससे सुरक्षाकर्मी एक कदम पीछे हटते और कारसेवक एक कदम आगे। कारसेवकों का यह कुछ समय तक काम करता रहा। उनका जुलूस आगे बढ़ता रहा। इसके बाद पुलिस ने एक्शन शुरू किया। भीड़ को तितर- बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद भी कारसेवक आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने कारसेवकों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद भी कारसेवकों का हुजूम पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे को तोड़ने में कामयाब हो गई। मस्जिद को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Related Post

CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

July 3, 2025
PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

July 3, 2025

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

July 3, 2025

21 जुलाई से 21 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र

July 3, 2025

अयोध्या की इस घटना की जानकारी मिलते ही मुलायम सरकार ने गोली चलाकर कारसेवकों को नियंत्रित करने के आदेश दिए। 30 नवंबर के 72 घंटे के भीतर अयोध्या में दूसरी बार गोली चली। गोलियों की आवाज से प्रभु श्रीराम की नगरी गूंज रही थी। कारसेवक इधर- उधर भाग रहे थे। उन पर लगातार गोली चल रही थी। हनुमानगढ़ी के आसपास की गलियां खून से लाल होती जा रही थी। पुलिस ने इस दिन कई कारसेवकों को मार गिराया। हिंदू संगठन मरने वाले कारसेवकों की संख्या हजारों में बताते हैं। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में मरने वालों के कुछ ही नाम सामने आ पाए। बाबरी मस्जिद पर 30 अक्टूबर को भगवा ध्वज फहराने वाले कोठारी बंधुओं को एक घर से खींचकर सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारी। इनके अलावा जोधपुर के सेठाराम माली, गंगानगर के रमेश कुमार, फैजाबाद महावीर प्रसाद, अयोध्या के रमेश पांडेय, मुजफ्फरपुर के संजय कुमार, जोधपुर के प्रो. महेंद्रनाथ अरोड़ा, राजेंद्र धारकर, बाबूलाल तिवारी और एक अनाम साधु के इस घटना में मारे जाने का रिकॉर्ड मिलता है। हिंदू संगठनों का दावा है कि पुलिस ने कई शवों का अज्ञात स्थानों पर दाह संस्कार कराया। वहीं, बड़ी संख्या में लाशों को बोरे में भरकर सरयू नदी में भी प्रवाहित करने का आरोप पुलिस पर है।

और यूपी सीएम हो गए मुल्ला मुलायम

2 नवंबर 1990 की घटना की यूपी समेत देश की राजनीति को झकझोड़ कर रख दिया। उस समय मीडिया में इस खबर को दबा दिया गया। कुछ स्थानीय और इंटरनेशनल मीडिया में इस घटना की खबरें आईं। कारसेवकों पर गोलीबारी की घटना ने यूपी के तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव को मुल्ला उपनाम दे दिया। यह उनके साथ ताउम्र जुड़ा रहा। 1991 के चुनाव में मुलायम को यूपी में हार का सामना करना पड़ा। कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। इसके बाद मुलायम ने अयोध्या में गोली चलाने के आदेश को दर्दनाक, लेकिन जरूरी बताया। कोर्ट का आदेश आने तक शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने अपनी कार्रवाई को उचित ठहराया। वहीं, हिंदू समुदाय ने 4 अप्रैल 1991 को दिल्ली के बोट क्लब में रामभक्त कारसेवकों के अस्थि कलश का प्रदर्शन किया। श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भारी भीड़ जुटी। लोगों ने प्रभु रामलीला के काम में गए कारसेवकों की मौत के मामले को लेकर देश भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इसके बाद रामभक्तों का आक्रोश भड़कने लगा।

Share198Tweet124

Related Posts

CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

by RaziaAnsari
July 3, 2025
0

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के परिणाम 4 जुलाई 2025 को जारी...

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

by RaziaAnsari
July 3, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई 2025 को अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पश्चिम अफ्रीकी देश घाना पहुंचे। यह यात्रा 30...

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

by RaziaAnsari
July 3, 2025
0

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई 2025 को बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू...

21 जुलाई से 21 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र

21 जुलाई से 21 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र

by RaziaAnsari
July 3, 2025
0

संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session Parliament) 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक बुलाया जाएगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

July 3, 2025
PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

July 3, 2025
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

July 3, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.