कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर जोश में है। मणिपुर से शुरू होने वाली यह यात्रा मुंबई तक चलेगी। रविवार, 14 जनवरी को पार्टी के तमाम दिग्गज यात्रा के स्टार्टिंग प्वाइंट मणिपुर में इकट्ठा हुए। तो दूसरी ओर यात्रा की फिनिशिंग प्वाइंट मुंबई से कांग्रेस के लिए बड़ा झटका सामने आया है। दरअसल, कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा का परिवार शुरू से ही कांग्रेस से जुड़ा था। लेकिन अब देवड़ा परिवार ने कांग्रेस को बाय बोल दिया है।
मणिपुर से राहुल शुरू करेंगे न्याय यात्रा, 20 मार्च तक 15 राज्यों में जाएंगे
शिंदे गुट ज्वाइन करेंगे मिलिंद
मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा लोकसभा चुनाव को लेकर हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि देवड़ा का नया राजनीतिक ठिकाना शिवसेना शिंदेगुट होगा। दरअसल, मिलिंद देवड़ा 2024 का लोकसभा चुनाव में मुंबई की दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन इस सीट पर उद्धव ठाकरे अपना उम्मीदवार देने पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे गुट से मिलिंद देवड़ा की बात हो जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है।
दो बार सांसद रह चुके हैं मिलिंद देवड़ा
मिलिंद देवड़ा कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा के बेटे हैं। दो बार सांसद भी रह चुके हैं। 2004 और 2009 का चुनाव मिलिंद देवड़ा ने मुंबई दक्षिण सीट से ही जीता था।