[Team Insider]: यूपी चुनाव में प्रमुख चुनौती के रूप में उभरे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनके हेलीकॉप्टर (Helicopter) को दिल्ली से यूपी के मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने इसे “भाजपा की साजिश कहा। अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा हेलीकॉप्टर बिना किसी कारण के दिल्ली में रुका हुआ है। इसे मुजफ्फरनगर (यूपी में) के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। लेकिन एक भाजपा नेता को यहां से उड़ान भरने की अनुमति दी गई। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है… साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।
Voter Adhikar Yatra: आरा में अखिलेश यादव ने तेजस्वी की जमकर तारीफ की.. BJP-EC पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता...




















