[Team Insider] झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कांग्रेस के कई कद्दावर नेता एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं एयरपोर्ट से वह बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा पर मलयार्पण किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद उनका यह पहला दौरा है। वहीं सह प्रभारी उमंग सिंघार भी साथ होंगे। यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
यह दौरा कई माइनो में होगा अहम
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद अविनाश पांडे पहली बार झारखंड दौरे पर हैं। यह दौरा कई माइनो में अहम होगा। शनिवार को कांग्रेस स्टेट हेड क्वार्टर में विधायक दल की बैठक है, जिसमें पार्टी के विधायक, नेता, मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक अग्रणी मोर्चा संगठन के प्रभारी, प्रवक्ता समिति कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
संगठन को मजबूत करने के लिए करेगा चर्चा
इसके साथ ही 30 जनवरी को जिला अध्यक्ष, जन जागरण अभियान के संयोजक और पर्यवेक्षक सदस्य अभियान के प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी के साथ बात करेंगे। साथ ही सभी नेताओं मंत्रियों से अलग अलग बात करेंगे।
रणनीतियों को लेकर कांग्रेस नेताओं को देंगे टास्क
वहीं 31 जनवरी को भी एआईसीसी के निर्देश के तहत प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से बात करेंगे। इस दौरान सरकार के कार्यों की समीक्षा और चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने समेत आगामी रणनीतियों को लेकर टास्क देंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।