[Team insider] झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रहे आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता सुखदेव भगत और प्रदीप बलमु चुकी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में घर वापसी हो गयी। सोमवार को 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदीप बलमुचु और सुखदेव भगत के कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि पिछले दिनों झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे थे। ऐसे में कयास लगायी जा रही थी कि उनकी जल्द पार्टी में वापसी हो सकती है।
पहले भी आलाकमान को दे चुके हैं आवेदन
दरअसल झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के बीजेपी का दामन थामने के बाद सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू दिल्ली दरबार पहुंचे थे। इससे पहले भी उनके द्वारा आलाकमान को पार्टी में वापसी के लिए आवेदन दिया गया था। लेकिन उनकी वापसी अबतक नहीं हो पाई थी।
पार्टी के विरुद्ध चुनावी मैदान में उतरने वाले लोगों की वापसी नहीं
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने साफ कर दिया था कि पार्टी के विरुद्ध चुनावी मैदान में उतरने वाले लोगों की वापसी नहीं होगी। हालांकि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में राजेश ठाकुर के आने के बाद फिर से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू वापसी होगी। हालांकि झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह के पार्टी में रहने तक उनकी वापसी नहीं हो सकी। लेकिन आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने के बाद और झारखंड प्रदेश की कमान अविनाश पांडे के हाथ मे जाने के बाद अब कभी भी सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू की पार्टी में वापसी हो सकती है।
विधानसभा चुनाव से पहले छोड़ा था कांग्रेस पार्टी
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदीप बालमुचू और सुखदेव भगत ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। प्रदीप बालमुचू ने आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। तो वही सुखदेव भगत भाजपा का दामन थाम कर तत्कालीन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के खिलाफ ही चुनावी मैदान में उतरे थे।