शेयर बाजार (Share Market) आज फिर तेजी के साथ खुला है। निफ्टी (nifty) ऐतिहासिक ऊंचाई पर खुला। यह रिकॉर्ड 22290 लेवल पर खुला, जो इसकी ऑलटाइम हाई ओपनिंग है। एनएसई का निफ्टी 72.55 अंकों की बढ़त के साथ 22290 लेवल पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स 236.20 अंक बढ़कर 73394 लेवल पर खुला है।
निफ्टी के 29 शेयरों में बढ़त
निफ्टी के 50 में से 29 शेयर बढ़त पर हैं। 20 शेयरों में गिरावट है। केवल एक शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहा। निफ्टी के गेनरों में टाइटन 2.11 फीसदी और एचडीएफसी लाइफ 1.15 फीसदी के इजाफे पर है।
सेंसेक्स भी ऑलटाइम हाई लेवल के नजदीक
ओपनिंग मिनटों में बीएसई का सेंसेक्स 73413.93 पर आया। इसका ऑलटाइम हाई लेवल 73427 है, जिसको आज पार किया जा सकता है।
बैंक निफ्टी में जबर्दस्त वृद्धि
बैंक निफ्टी बाजार आज खुलने के ठीक बाद 47135 तक गया था। इसके 12 में से 10 शेयरों में बढ़त है। बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर निफ्टी के टॉप गेनरों में है।
बीएसई पर 3151 शेयर कर रहे ट्रेड
बीएसई पर आज 3151 शेयर ट्रेड कर रहे हैं। 2141 शेयरों में बढ़त है। 889 शेयरों में गिरावट है। 121 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं।