[Team insider] राजनीतिक में राजनेता कब कौन पार्टी को दामन थाम ले कोई नहीं जानता। देश के सबसे बड़े सुबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के ठीक पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं कांग्रेस से बाहर चल रहे कांग्रेसी नेता प्रदीप बालमूचू और सुखदेव भगत की पार्टी में फिर से वापसी हो गई। जिसके बाद भाजपा के गलियारों में यह खबर चलने लगी कि रामेश्वर उरांव भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
फेसबुक यूजर्स ने भी ली चुटकी

भानु प्रताप शाही ने अपने फेसबुक पेज पर रामेश्वर उरांव की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि रामेश्वर चाचा का भाजपा में स्वागत है। जिसके बाद सनसनी मच मच गई है। वही फेसबुक यूजर्स ने भी चुटकी लेनी शुरु कर दी है।
भानु प्रताप शाही हमेशा ऐसे ही बेरोजगार बने रहे: राकेश सिन्हा
वहीं इसके जवाब में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि पलामू में ठंड ज्यादा है और भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही को ठंड का असर पड़ गया है। मंत्री रामेश्वर उरांव का भाजपा में स्वागत करें या ना करें, इससे पहले वे अपने पिता हेमंत प्रताप देहाती का भाजपा में स्वागत कर लें वह उनके पिता हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग सिर्फ प्रोपेगेंडा फैलाने में माहिर हैं, इसके सिवा उन लोगों का कोई काम है। अभी राज्य में बेरोजगार हैं, 2024 में पूरे देश में वे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। बेरोजगारी के समय में कहीं ना कहीं लोग रोजगार खोजता है। भानु प्रताप शाही भाजपा के ऐसे विधायक हैं, जो फेसबुक पेज पर ही अनर्गल बातें करके अपने रोजगार में बने रहना चाहते हैं। हमारी शुभकामनाएं है कि वह हमेशा ऐसा ही बेरोजगार बने रहे।