[Team Insider]रिम्स के एसी प्लांट में बुधवार को धमाका हो गया। जिसमें रिम्स का एक कर्मचारी घायल हो गया है।उसका इलाज रिम्स में चल रहा है।
मची अफरा तफरी
रिम्स में उस समय अफरा तफरी मच गई जब ऐसी प्लांट में अचानक धमाका हो गया।इसमें साजिद अंसारी नाम का एक कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे रिम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
फ्यूज चेंज करने के दौरान हुआ धमाका
रिम्स के ऑनकोलॉजी विभाग के पास बने एसी प्लांट में फ्यूज चेंज करने के दौरान यह जोरदार धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार घायल कर्मचारी के हाथ और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया हैं। सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शीतल मलवा की निगरानी में उसका बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है।