राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) 09 फरवरी को पटना आने वाले है। वहीं 10 फरवरी को पटना में राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली हैं। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव हिस्सा लेंगे। वहीं चारा घोटाला में 15 फरवरी को फैसला होने वाला है।
सदस्यता अभियान की शुरुआत
बता दें कि इसमें अगले छह से आठ महीनों में पार्टी में संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी। वहीं इसका समापन प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ होगा। साथ ही इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने सहित कई विशेष मुद्दों पर चर्चा होनी है।
पांचवें केस में 15 फरवरी को फैसला
चारा घोटाले पर 15 फरवरी को डोरंडा मामले में भी फैसला होने वाला है। बता दें की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर चारा घोटाले के कुल छह केस दर्ज हुए थे। जिनमें से चार का फैसला हो चुका है। चारों फैसलों में लालू यादव को साढ़े 27 साल की सजा हुई। साथ ही एक करोड़ रुपए का जुर्माना भी भरान पड़ा। वहीं बताया जा रहा है कि पांचवें केस में 15 फरवरी को फैसला होने वाला है। गौरतलब है की कुल छह केसों में 211 करोड़ 62 लाख 53 हजार की अवैध निकासी के आरोप लगाए गए थे। वहीं लालू यादव को अबतक आधा दर्जन से ज्यादा बार जेल जाना पड़ा है। फिलहाल राजद सुप्रीमो को जमानत मिल चुकी है और वह दिल्ली में अपनी बेटी के साथ रह रहे हैं।