• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

लालूजी आप संख्या बढ़ाइए, मोदी जी फ्री में मकान दे रहे हैं: योगी आदित्यनाथ

April 15, 2024
Bihar Election 2025 : 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी.. 21 जुलाई को पटना में चंद्रशेखर की बड़ी रैली

Bihar Election 2025 : 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी.. 21 जुलाई को पटना में चंद्रशेखर की बड़ी रैली

July 16, 2025
Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश की घोषणाएं दिखावटी और चुनावी स्टंट.. कहां से आयेगा पैसा ?

Bihar Politics : 10 दिन पहले कैसे आ गये आंकड़े.. तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के दावे पर उठाये सवाल

July 16, 2025
बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करने वाले पदाधिकारियों को मिलेगा ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय

बिहार में SIR अंतिम चरण में.. केवल 6.85% मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए शेष

July 16, 2025
Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

July 16, 2025
Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

Bihar News : भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष कर रही वोटर लिस्ट रिवीजन.. भड़के तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने दी सफाई

July 16, 2025
PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

PM Modi Rally Motihari : नरकटिया में तैयारी तेज.. नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

July 16, 2025
Bihar Police अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, सभी जिलों में बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

Bihar Police अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, सभी जिलों में बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

July 16, 2025
Rahul Gandhi In Asam : चुनाव आयोग अब सिर्फ भाजपा नेताओं की बात सुनता है..

Rahul Gandhi In Asam : चुनाव आयोग अब सिर्फ भाजपा नेताओं की बात सुनता है..

July 16, 2025
Bihar Assembly Speaker Nand Kishore Yadav chairing meeting Bihar Legislative Assembly building in Patna Security arrangements for assembly session Officials discussing session preparations

बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र: 21 जुलाई से शुरू होगा 5 दिवसीय महत्वपूर्ण सत्र, सुरक्षा से लेकर सफाई तक सभी तैयारियां पूरी

July 16, 2025
Bihar Election 2025: एक्टर क्रांति प्रकाश और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन.. वोटरों को करेंगे जागरूक

Bihar Election 2025: एक्टर क्रांति प्रकाश और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन.. वोटरों को करेंगे जागरूक

July 16, 2025
Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने तेजस्वी-राहुल के वादों को बताया ‘हवा-हवाई’.. जनता को गुमराह करने का आरोप

Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने तेजस्वी-राहुल के वादों को बताया ‘हवा-हवाई’.. जनता को गुमराह करने का आरोप

July 16, 2025
बांग्लादेश में सत्यजीत रे का पैतृक घर गिराया गया.. भारत ने जताया दुख

बांग्लादेश में सत्यजीत रे का पैतृक घर गिराया गया.. भारत ने जताया दुख

July 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 17, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

लालूजी आप संख्या बढ़ाइए, मोदी जी फ्री में मकान दे रहे हैं: योगी आदित्यनाथ

by
April 15, 2024
in Uncategorized
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिहार के चुनावी समर में उतर गए। कड़ी धूप में भी अन्य राज्यों की भांति यहां भी उन्हें देखने-सुनने बड़ी संख्या आमजन पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में पहली विजय संकल्प रैली औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में की। यहां से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह के पक्ष में उन्होंने कमल खिलाने की अपील की। एक तरफ सीएम योगी ने एनडीए गठबंधन के विकास कार्यों को रखा तो दूसरी तरफ कांग्रेस व राजद पर काफी हमलावर रहे।

लालू जी के परिवार के लिए कम पड़ गई सीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजद से कोई उम्मीद न कीजिए। यह चुनाव नेशन फर्स्ट व फैमिली फर्स्ट का है। अच्छा हुआ कि एनडीए को बिहार में और सशक्त बनाने में हमें सफलता प्राप्त हुई। बिहार में लालू जी के परिवार के लिए ही सीट कम पड़ रही थी। यह परिवार तक ही सीमित हो गए। परिवार के बाहर सोच है ही नहीं। विकास भी परिवार का, सीट भी परिवार को, योजनाओं का लाभ भी परिवार को ही मिलना है। एक परिवार बिहार और एक परिवार यूपी में है। यूपी की जनता उन्हें जवाब दे चुकी है, अब बिहार के लोगों को जवाब देने के लिए तैयार होना है। जातिवादी ताकतों को नकार दें।

हम पहले सीता, फिर राम-सीताराम बोलते हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सौ वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला विराजमान हुए तो बिहार के अंदर भी उत्साह और उमंग था। बिहारवासियों ने जो उपहार भेजे थे। उसके लिए बिहारवासियों का आभार प्रकट करता हूं। यूपी व बिहार का चोली-दामन का संबंध है। यह अलग होने वाला नहीं है। हम सीताराम बोलते हैं। पहले मां सीता, फिर श्रीराम का नाम लेते हैं। यह दोनों राज्यों के संबंध को जोड़कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अभियान को बढ़ाता है।

विंध्यवासिनी धाम में अब 10 लाख लोग भी आ जाएंगे तो समस्या नहीं
सीएम ने कहा कि भाजपा से अधिक आस्था का सम्मान कोई नहीं कर सकता। काशी विश्वनाथ, अयोध्या धाम व मां विंध्यवासिनी दरबार में जाकर कार्य देखिए। नए उप्र व बिहार के लिए मोदी की गारंटी ही उत्थान की गारंटी है। औरंगाबाद के लोग भी विंध्यवासिनी धाम को नए रूप में देख रहे हैं। आज बासंतिक नवरात्रि की सप्तमी तिथि है। महाकाली की पूजा होती है। विंध्यवासिनी धाम में आज लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं। गलियारा इतना चौड़ा बन गया है कि एक-दो लाख नहीं, 10 लाख लोग भी एक साथ आ जाएंगे तो समस्या नहीं होगी। पहले काशी में 10 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर सकते थे, आज पांच-छह लाख श्रद्धालु एक साथ भी भगवान विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

Related Post

Bihar Election 2025 : 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी.. 21 जुलाई को पटना में चंद्रशेखर की बड़ी रैली

Bihar Election 2025 : 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी.. 21 जुलाई को पटना में चंद्रशेखर की बड़ी रैली

July 16, 2025
Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश की घोषणाएं दिखावटी और चुनावी स्टंट.. कहां से आयेगा पैसा ?

Bihar Politics : 10 दिन पहले कैसे आ गये आंकड़े.. तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के दावे पर उठाये सवाल

July 16, 2025

बिहार में SIR अंतिम चरण में.. केवल 6.85% मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए शेष

July 16, 2025

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

July 16, 2025

बचा-खुचा नक्सलवाद भी पांच वर्ष में स्वाहा हो जाएगा
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में विकसित भारत की बात कही है। विकसित भारत मतलब विकसित बिहार भी है। धारा-370 लगाकर कांग्रेस ने शेष भारत के नागरिकों के कश्मीर जाने को प्रतिबंधित कर दिया था। भारतीय जनसंघ और भाजपा हमेशा नारा लगाती थी कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। उस सपने को भी पीएम मोदी ने साकार किया है। धारा-370 समाप्त कर कश्मीर को भारत की मुख्यधारा से जोड़ा गया। काफी हद तक नक्सलवाद समाप्त हो गया, जो बचे-खुचे हैं, पांच वर्ष में उनका भी स्वाहा हो जाएगा।

लालूजी आप संख्या बढ़ाइए, मोदी जी फ्री में मकान दे रहे हैं
सीएम योगी ने कहा कि 50 करोड़ लोगों के जनधन अकाउंट खोल दिए गए, जिससे दिल्ली से सरकार कोई पैसा भेजती है तो सीधे अकाउंट में जाए। बीच में कोई दलाल डकैती न डालने पाए। पीएम आवास योजना में चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया गया है। हम लालू जी से कहेंगे, आप संख्या बढ़ाइए। मोदी जी फ्री में मकान दे ही रहे हैं। अगले पांच वर्ष में तीन करोड़ और आवास देंगे। यूपी व बिहार को इसका सर्वाधिक लाभ भी मिलेगा।

मां सीता के मायके के लोगों से भेदभाव नहीं होगा
सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के दौरान बिहार के लोग अन्य राज्यों से निकल रहे थे तो हमने कहा कि यह मां सीता के मायके के लोग हैं, उनसे भेदभाव नहीं होगा। जो सुविधा उप्र वासियों को मिले, वही सुविधा बिहार वालों को भी मिले। यूपी में मिली सुविधा की सभी लोगों ने सराहना की थी।

राजद ने गुंडाराज फिर से लागू करने का प्रयास किया
सीएम योगी ने कहा कि राजद के समय बिहार के सामने पहचान का संकट हो गया था। उन्होंने वही गुंडाराज फिर से लागू करने का प्रयास किया, लेकिन यूपी में गुंडों को लटका दिया जाता है। मिर्च का झोंका अलग से लगा दिया जाता है। वे गले में तख्ती लगाकर चलते हैं कि एक बार जान बख्श दो, अब कोई गलती नहीं होगी। एक तरफ श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाया तो दूसरी तरफ बड़े-बड़े माफिया को राम नाम सत्य की यात्रा पर भी भेज दिया। बोलचाल में हम राम-राम और जयश्री राम बोलते हैं, लेकिन देश के खिलाफ साजिश करने वालों का राम नाम सत्य भी करते हैं।

अभी हम कांग्रेस व राजद के दलदल को कर रहे थे साफ
सीएम योगी ने कहा कि 25 करोड़ के उप्र में कोई दंगा, कर्फ्यू या समस्या नहीं है। यह काम केवल भाजपा व एनडीए ही कर सकेगी। अब तक हम लोग कांग्रेस, राजद के दलदल और गड्ढों को पाटने और कचड़े को साफ करने में समय लगाया। अब स्पीड बढ़ाकर भारत को ग्लोबल लीडर बनाने का समय आ गया है। राजद व कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, गरीबों के हकों पर डकैती डाला, अराजकता, दंगे, अव्यवस्था समेत हर समस्या दी और इनका समाधान मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए ने दिया। विकास में बाधक इन समस्याओं को पालने की आवश्यकता नहीं है।

कांग्रेस व राजद पर विश्वास न करना, यह धोखा देंगे
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस व राजद के लोग कहते थे कि राम हुए ही नहीं, अब कहते हैं कि राम सबके हैं। इन पर विश्वास न करना, यह धोखा देंगे। पहचान का संकट देने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसा दीजिए। सीएम ने कहा कि सुशील सिंह को मिले वोट की गूंज यूपी में सुनाई देगी। यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें मोदी के गले के हार की माला बनाएंगे।

Share197Tweet123

Related Posts

Bihar Election 2025 : 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी.. 21 जुलाई को पटना में चंद्रशेखर की बड़ी रैली

Bihar Election 2025 : 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी.. 21 जुलाई को पटना में चंद्रशेखर की बड़ी रैली

by RaziaAnsari
July 16, 2025
0

Bihar Election 2025 : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) की तैयारियों में अब आज़ाद समाज...

Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश की घोषणाएं दिखावटी और चुनावी स्टंट.. कहां से आयेगा पैसा ?

Bihar Politics : 10 दिन पहले कैसे आ गये आंकड़े.. तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के दावे पर उठाये सवाल

by RaziaAnsari
July 16, 2025
0

Bihar Politics : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर एक ओर जहां चुनाव आयोग...

बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करने वाले पदाधिकारियों को मिलेगा ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय

बिहार में SIR अंतिम चरण में.. केवल 6.85% मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए शेष

by RaziaAnsari
July 16, 2025
0

पटना – बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) का कार्य अब अंतिम दौर...

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News : कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार.. तीन बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

by RaziaAnsari
July 16, 2025
0

Bihar News : कटिहार जिले में स्थित बाल सुधार गृह एक बार फिर से सुरक्षा चूक और लापरवाही के चलते...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bihar Election 2025 : 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी.. 21 जुलाई को पटना में चंद्रशेखर की बड़ी रैली

Bihar Election 2025 : 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी.. 21 जुलाई को पटना में चंद्रशेखर की बड़ी रैली

July 16, 2025
Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश की घोषणाएं दिखावटी और चुनावी स्टंट.. कहां से आयेगा पैसा ?

Bihar Politics : 10 दिन पहले कैसे आ गये आंकड़े.. तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के दावे पर उठाये सवाल

July 16, 2025
बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करने वाले पदाधिकारियों को मिलेगा ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय

बिहार में SIR अंतिम चरण में.. केवल 6.85% मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए शेष

July 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.