झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार नेताओं द्वारा रोड शो से लेकर जनता को लुभाने के लिए जनसभाएं की जा रही है। ऐसे में सभी पार्टियों द्वारा कमर कस ली गई है। अब 13 मई को झारखंड का लोकसभा चुनाव 2024 का पहला मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों द्वारा लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। जनता ने भी अपना मन अब बना लिया है कि उन्हें किसे वोट देना है। अब ऐसे में नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। इस बीच सीता सोरेन की संपत्ति सामने आई है कि उनके पास कितनी संपत्ति है।
दुमका लोकसभा के शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से लगातार 7 बार विधायक रहे और अभी दुमका सीट से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के मुकाबले जामा विधानसभा सीट से लगातार 3 बार विधायक रहीं भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ज्याद अमीर हैं। सीता सोरेन राइफल और पिस्टल भी रखती हैं। इनके खिलाफ चार आपराधिक मामले भी अलग-अलग थाने में दर्ज हैं।
सीता सोरेन की चल और अचल संपत्ति 3 करोड़ 29 लाख 46101 रुपए की है। आश्रितों के पास मात्र 7 लाख 24 हजार 859 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पास कैश इन हैंड 8 लाख रुपए है। जबकि सीता सोरेन 7 वाहनों की मालकिन है। इसमें पांच हाइवा के अलावा एक स्कार्पियो और एक स्कोडा कंपनी की वाहन है। सीता के पास 5 लाख 73 हजार रुपए कीमत का सोने के आभूषण हैं। सीता सोरेन के पास बोकारो के चास और रांची में कृषि योग्य में तकरीबन 8 एकड़ 11 कठ्ठा जमीन है।
गैर कृषि योग्य जमीन का प्लाट सुखदेव नगर रांची में है, जिसका कुल रकवा 0.1999 है। सीता सोरेन पर चार आपराधिक मामले भी अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। जिसमें दो मामले सीबीआई में जबकि एक केस घाटशीला और एक कोलकाता में नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल में चल रहा है। हलफनामा में एक रायफल, एक बंदूक और दो पिस्टल की जानकारी का भी जिक्र है।