[Team insider] झारखंड के कांग्रेस विधायकों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की और कांग्रेस विधायकों ने अपनी मन की बात रखी। वहीं राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं और कांग्रेस वचन पत्र की जानकारी दी गयी।
अनुशासित होकर संगठन को करें मजबूत
राहुल गांधी ने किया आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन और उसके कार्यकर्ता हमारे लिए सर्वोपरि है। अनुशासित होकर संगठन को करें मजबूत। संगठन ही हमारी ताकत। प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूती पर ध्यान केन्द्रित करें। संगठन मजबूत होगा, तो वचन पत्र पूरा करने में सहूलियत होगी। राज्य के अंतिम व्यक्ति तक संगठन के माध्यम से सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की व्यवस्था करें।