भागलपुर लोकसभा सीट से जदयू के अजय मंडल ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा रहे। भागलपुर सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिल्क सिटी में जेडीयू के सांसद अजय मंडल और कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा के बीच भिड़ंत थी। पुराना इतिहास देखें तो 1980-84 तक भागलपुर कांग्रेस की पारंपरिक सीट हुआ करती थी। लालू प्रसाद के बिहार की राजनीति में उदय के बाद 1989 से लेकर 1996 तक यह सीट जनता दल के पास रही।
2004 से लेकर 2009 के यहां भाजपा का कब्जा रहा। लेकिन, 2014 के चुनाव में यह सीट राजद के पाले में आ गई। तब राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने इस पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2019 का चुनाव जदयू ने जीता। भागलपुर में कांग्रेस एक बार फिर अपनी खोई जमीन हासिल करने मैदान में थी। कांग्रेस से अजीत शर्मा और जदयू से अजय कुमार मंडल के बीच यहां टक्कर थी।
दरभंगा में भाजपा के गोपाल जी ठाकुर की बड़ी जीत
2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से जेडी(यू) के अजय कुमार मंडल ने जीत हासिल की, उन्हें 6,18,254 वोट मिले थे। तो वहीं आरजेडी के शैलेश कुमार 3,40,624 वोटों से दूसरे नंबर पर रहे और 31,567 जनता ने नोटा के बटन को दबाकर तीसरे नंबर पर रखा।
2014 का जनादेश
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी के शाहनवाज हुसैन और आरजेडी के प्रत्याशी शैलेष कुमार मंडल के बीच सीधी टक्कर थी। इस चुनाव में 3 लाख 67 हजार 623 वोटों के साथ शैलेष कुमार मंडल विजयी घोषित किए गए थे। वहीं, शाहनवाज हुसैन को 3 लाख 58 हजार 138 वोट मिले थे और वो इस कड़े मुकाबले में हार गए थे। इस चुनाव में मंडल को 37.74 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि शाहनवाज हुसैन को 36.76 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।