हेमंत सोरेन (Hemant soren) फिर झारखंड के सीएम होंगे। इंडिया गठबंधन के विधायक दल की बैठक हेमंत सोरेन को एक बार फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की बात पर सहमति बन गयी है। यानि हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। आज ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल से समय मांगेंगे। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन अभी चेन्नई में हैं। वे आज शाम 7 बजे तक रांची लौट सकते हैं।
उत्तर बिहार में बाढ़ के समाधान का पता लगाने के लिए केंद्रीय समिति का गठन, संजय झा बोले- बड़ी पहल है
वहीं विधायकों को रांची में रहने के निर्देश दिए गये हैं। रांची में हुई आईएनडीआईए विधायकों की बैठक में उन्हें दल का नेता चुन लिया गया है। बैठक में चंपई सोरेन कल्पना सोरेन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी सहित आईएनडीआईए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। हेमंत सोरेन की इस हाईलेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हैं। बैठक में कल्पना सोरेन, इरफान अंसारी सहित झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत सत्तारूढ़ आईएनडीआईए के सभी विधायक शामिल हुए हैं।
इंडिया गठबंधन की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ऐसे में इसलिए उन्हें सीएम बनाने की सहमति बनी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन को भी पार्टी और प्रदेश के अंदर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी सकती है। मिली जानकारी के अनुसार चंपाई सोरेन समन्वय समिति के अध्यक्ष बन सकते हैं। बता दें, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद के चंपाई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था। ऐसे में 28 जून को जेल से जैसे ही बाहर आए हैं उनके एक बार फिर से सीएम बनने की चर्चा तेज हो गयी थी और अब इस पर सहमति भी बन गयी है।